spot_img

रिश्वत लेते आरपीएफ इंस्पेक्टर को CBI ने रंगे हाथ दबोचा, घूस लेते पकड़ाए RPF इंस्पेक्टर,दो कांस्टेबल और चालक से भी पूछताछ

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

पूर्वोत्तर रेलवे के वरणासी मंडल के सीवान जंक्शन स्थित रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक अजय कुमार यादव को बुधवार को सीबीआई की पटना टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव को सीबीआई की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पटना से पहुंची सीबीआई की टीम कई घंटों से लगातार पूछताछ कर रही है। बता दें कि आरपीएफ इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी सीवान शहर के सत्यम इंटरनेशनल रेस्टोरेंट से किया गया है।

- Advertisement -

बताते चलें कि आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव के अलावे उनके हेड कॉन्स्टेबल कुमार प्रियरंजन सिंह,कॉन्स्टेबल दुर्गेश कुमार एवं चालक को भी हिरासत में लेकर सीवान शहर के महोदीपुर स्थित एफसीआई गोदाम कार्यालय में पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैं चिल्लाती रही...' 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और...

जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी पिंटू कुमार सिंह ने पिछले दिनों किसी के आईडी से दो तत्काल टिकट बनवाए थे। उसके बाद वो उस टिकट को प्रिंट कराने के लिए पचरुखी स्थित एक सायबर कैफ़े में गए। जिसके बाद आरपीएफ ने वहां छापेमारी कर प्रिंट टिकट को बरामद कर लिया।

आरोप है कि आरपीएफ ने पिंटू को केस से बचाने के लिए पैसे की मांग कर दी। जिसकी शिकायत पिंटू ने सीबीआई को कर दी। बुधवार को सीबीआई के जाल के अनुसार पिंटू ने आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार यादव को रिश्वत का पैसा देने के लिए शहर सत्यम इंटरनेशनल रेस्टोरेंट में खाने पर बुलाया था। यहां सीबीआई टीम ने पिंटू से दस हजार की रिश्वत लेते आरपीएफ निरीक्षक अजय को रिश्वत गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि अपनी गिरफ्तारी से भड़के निरीक्षक ने सीबीआई टीम के साथ मारपीट कर दी। इससे रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गयी। सीबीआई टीम के अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद माहौल शांत हुआ। उसके बाद सीबीआई अजय कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

सीवान पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने सीबीआई पटना के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव की गिरफ्तार की पुष्टि करते हुए कहा कि किस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई, इसकी जानकारी नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice