back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

न्यूयार्क हमले में सलमान रुश्दी ने गंवाई एक आंख की रोशनी, एक हाथ हुआ बेकार

spot_img
- Advertisement -

न्यूयार्क में 12 अगस्त को एक हमले के दौरान घायल हुए जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी की एक आंख की रोशनी चली गई है और उनके एक हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया है। इस बात की जानकारी सलमान रुश्दी के एजेंट ने दी।  दरअसल, इस हमले के बाद लेखक को उत्तर-पश्चिमी पेनसिल्वेनिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के साहित्यकार सलमान रुश्दी पर हुए हमले में अपनी एक आंख की रोशनी गंवाने के साथ ही उनका एक हाथ भी बेकार हो गया है। रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में अगस्त में एक साहित्यिक कार्यक्रम के मंच पर हुआ था।

- Advertisement -

यह जानकारी साहित्यिक एजेंट एंड्रयू वायली ने शनिवार को स्पेनिश समाचार पत्र एल पेस को दी। रिपोर्ट के अनुसार हमले में रुश्दी की गर्दन पर तीन गंभीर घाव और उनकी छाती तथा धड़ पर 15 घाव थे। उनकी एक आंख की दृष्टि चली गई और एक हाथ अक्षम हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Weather: सोमवार सुबह बारिश में नहाया दिल्ली, Weather ने ली करवट, Delhi NCR में झमा- झम बारिश-तेज हवाओं से राहत, IMD का Yellow Alert

रुश्दी (75) के उपन्यास द सैटेनिक वर्सेज के प्रकाशन के बाद ईरान के अयातुल्ला खामनेई ने 1989 में उनके खिलाफ फतवा जारी किया था। इस वजह से रुश्दी ने कई वर्ष छिपकर गुजारे। हालांकि पिछले दो दशकों में, उन्होंने स्वतंत्र रूप से यात्रा की है।

हमला करने का आरोपित न्यूजर्सी के फेयरव्यू का हादी मतेर जेल में बंद है। हमले के बाद रुश्दी का पेनसिलवेनिया के अस्पताल में इलाज हुआ जहां कुछ समय उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। वायली ने बताया कि इस बर्बर हमले में रुश्दी के बांह की नसें कट गई। वायली ने अखबार से कहा कि वह यह नहीं बताएंगे कि रुश्दी अस्पताल में ही हैं या फिर कहां हैं। वायली ने कहा, वह जीवित हैं और यही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें