मई,21,2024
spot_img

Samastipur News: पत्नी के साथ चौठचंद पर गंगा स्नान करने जा रहे समस्तीपुर के युवक की गोलीमारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर में बाइक सवार दो अपराधियों ने पत्नी के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक विभूतिपुर के कल्याणपुर के रहने वाले शिव नारायण राय उर्फ शिबू राय के करीब 36 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राय की गोलीमारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार,चौठचंद पावन को लेकर दिलीप अपनी पत्नी रिंकु देवी के साथ गंगा स्नान के लिए सोमवार सुबह बाइक से घर से निकला था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। वारदात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबेदौलिया ठाकुर टोल से मंसूरचक जाने वाली सड़क के पास की है। वहीं से अपराधी कमराइन गांव होकर बेगूसराय के मंसूरचक की ओर फरार हो गया।

गोली लगने के बाद भी दिलीप की सांसें चल रही थी। घायलावस्था में पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल दिलीप को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। बाद में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, बेगूसराय जिले के मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर भी घटना के बाद हरकत में हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा के केवटी बूथ 187, दो हिरासत में

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें