
बिहार के राजभवन परिसर में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। सभी विधायक शपथ ले रहे हैं। तेजप्रताप को एक बार फिर से मंत्री पद मिला है। इसके अलवा अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और लेसी सिंह भी मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, दरभंगा के तीन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिला है।
बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली हैं। इसमें, इनमें से आरजेडी 16, जेडीयू 11, कांग्रेस से दो, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली।
जानकारी के अनुसार, कुल 31 विधायकों ने अब तक मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें विजय कुमार चौधरी-जेडीयू, विजेंद्र यादव-जेडीयू,आलोक मेहता-राजद,तेज प्रताप यादव-राजद, आफाक आलम-कांग्रेस,अशोक चौधरी-जेडीयू,श्रवण कुमार-जेडीयू, लेसी सिंह-जेडीयू, सुरेंद्र यादव-राजद, रामानंद यादव-राजद, जमां खान-जेडीयू,मदन सहनी-जेडीयू,संजय झा-जेडीयू,ललित यादव-राजद,संतोष कुमार सुमन-हम,कुमार सर्वजीत-राजद,सुमित कुमार(निर्दलीय),शीला मंडल(जेडीयू),चंद्रशेखर यादव (राजद), समीर महासेठ(राजद), सुनील कुमार(जेडीयू),अनिता देवी-(आरजेडी),जितेंद्र राय- (आरजेडी),सुधाकर सिंह-(आरजेडी),जयंत राज-(जेडीयू), इसराइल मंसूरी(आरजेडी),सुरेंद्र राम(आरजेडी), कार्तिक सिंह (आरजेडी), शाहनवाज आलम(आरजेडी),मुरारी गौतम (कांग्रेस), भरत भूषण मंडल(आरजेडी)
नीतीश कैबिनेट में तेजप्रताप को एक बार फिर से जगह मिली है। उन्हें मंत्री बनाया गया है। सबसे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि उनके साथ ही पांच विधायकों ने विजेंद्र यादव (जेडीयू), आलोक मेहता (राजद), तेज प्रताप यादव (राजद), आफाक आलम (कांग्रेस) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पढ़िए पूरी खबर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार में जहां जदयू के पुराने चेहरों को मौका मिला, वहीं राजद के 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
राजद से बनाए गए मंत्री
राजद से तेज प्रताप यादव, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, सुरेन्द्र यादव, अलोक मेहता, अनीता देवी, सुरेन्द्र राम, समीर महासेठ,शाहनवाज़ आलम, कार्तिक मास्टर, जितेंद्र राय, रामानंद यादव, चन्दशेखर यादव, सुधाकर सिंह, इस्राइल मंसूरी और मोहम्मद शमीम को मंत्री पद मिला है।
जदयू के बनाए गए मंत्री
जदयू से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी और शिला मंडल को मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा कांग्रेस से अफाक आलम और मुरारी गौतम को मंत्री पद मिला है। हम पार्टी से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह प्रमुख चेहरा रहे जिन्हें आज मंत्री पद के लिए शपथ दिलाई गयी।
राजभवन के राजेंद्र मंडपम में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहें।

