back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

ललिता को डूबता देख मंजूषा और अंजली बचाने गईं, एक घंटे बाद निकली तीनों की लाश, मवेशी चराने के दौरान गईं तीनों की जान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल से बड़ी खबर है जहां जिले के मरौना थाना क्षेत्र स्थित कमरैल पंचायत में मवेशी चराने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पानी भरे गड्ढे में डूबकर तीन बच्चियों ललिता कुमारी (12), मंजूषा कुमारी (10) और अंजली कुमारी (8) की मौत हो गयी है।

- Advertisement -

तीनों बच्चियां मवेशी चराने गांव के बगल में गयी थी। तभी मवेशी चरते-चरते पानी भरे चाप में चले गये। ललिता उसे चाप से निकालने गयी तो वह गहरे पानी में डूब गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Dubai News: ईरान-इजराइल तनाव के बीच फंसे 217 भारतीय वतन लौटे, चेन्नई में अपनों से मिलकर छलके आंसू

ललिता को डूबता देख मंजूषा और अंजली दोनों उसे बचाने चली गयी। इस दौरान दोनों भी पानी में डूब गयी। आसपास के लोगों ने तीनों को डूबते देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे।

ग्रामीणों के सहयोग से लगभग एक घंटे बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गयी थी। बताया जा रहा है कि बरसात के पहले उस चाप से मिट्टी बाहर निकाली गयी थी। इसके कारण चाप में काफी पानी हो गया था। ऐसे में बच्चियों को गहराई का अंदाजा नहीं हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, अलीम डार का बड़ा इस्तीफा!

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया टी20 विश्व कप 2026 अभियान किसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें