back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

Nepal Bus Accident: मनकामना मंदिर से लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की बस 200 फीट खाई में गिरी, 7 की दर्दनाक मौत, देखें पूरी सूची

spot_img
- Advertisement -

Nepal Bus Accident: आस्था का सफर जब मातम में बदल जाए तो सवाल कुदरत से नहीं, इंसान की बनाई व्यवस्था से पूछे जाते हैं। नेपाल में हुआ हादसा कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है, जहां दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा अधूरी रह गई।

- Advertisement -

शनिवार देर रात नेपाल के गोरखा जिले में एक भीषण बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सभी यात्री मनकामना मंदिर के दर्शन कर एक माइक्रो बस (बागमती प्रदेश 006 ब 8430) से वापस लौट रहे थे। यह बस शहीद लखन गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गोरखा जिला पुलिस अधीक्षक भरत बहादुर के अनुसार, बस में चालक दल समेत कुल 16 लोग सवार थे। इनमें से 14 भारतीय नागरिक थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

- Advertisement -

Nepal Bus Accident में 7 भारतीयों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। अन्य सात भारतीय तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। हादसे की सूचना मिलते ही गोरखा स्थित सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की 29वीं बटालियन और जिला पुलिस की टीमें बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hardeep Puri Daughter: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, एपस्टीन मामले से नाम जोड़ने वाली पोस्ट हटाने का निर्देश

पुलिस ने जारी की मृतकों और घायलों की सूची

नेपाल पुलिस ने मृतकों और घायलों की पहचान उजागर करते हुए एक सूची जारी की है। हालांकि, इसमें किसी के भी प्रदेश का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस ने उनके दक्षिण भारतीय होने की संभावना जताई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

मृतकों की सूची:

  • मुतु कुमार (58 वर्ष, पुरुष)
  • अनामलिका (58 वर्ष, महिला)
  • मीनाक्षी (59 वर्ष, महिला)
  • शिवगामी (53 वर्ष, महिला)
  • विजयाल (57 वर्ष, पुरुष)
  • मीणा (58 वर्ष, महिला)
  • तमिलारेशी (60 वर्ष, महिला)
यह भी पढ़ें:  Varanasi Iftar Party: बनारस की गंगा में लहरों के बीच...नाव पर इफ्तार दावत, 14 गिरफ्तार, पढ़िए पवित्रता भंग...क्या थी इफ्तार पार्टी और कैसे बढ़ा विवाद?

घायलों की सूची (भरतपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती):

  • सोरनम (62 वर्ष, पुरुष)
  • मंगदा जलम (65 वर्ष, महिला)
  • सुभद्रा (75 वर्ष, महिला)
  • मायला (65 वर्ष, महिला)
  • सरोजा (73 वर्ष, महिला)
  • भाग्यलक्ष्मी (65 वर्ष, महिला)
  • मीनाक्षी (34 वर्ष, महिला)
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छोटे कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत: FSSAI Registration के नए नियम 2026 से लागू

FSSAI Registration: भारत में खाने-पीने का व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए एक...

UGC Guidelines: छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए यूजीसी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

UGC Guidelines: देश के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है।...

Dhurandhar 2 के डायलॉग पर मचा हंगामा, एक्टर विवेक सिन्हा को पाकिस्तानी कहने पर हुआ बवाल!

Dhurandhar 2 News: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही फिल्म 'धुरंधर 2' की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें