back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, बड़ा खुलासा, 10 युवकों समेत 14 युवती आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी में बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।​​​​ पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सीतामढ़ी में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर सेक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहा था। इसका पुलिस ने अब खुलासा कर दिया है। 24 लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट में शामिल 14 युवितयां और 10 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है।

- Advertisement -

पुलिस ने सबसे पहले एक बर्थ डे पार्टी से दो लड़कियों को पकड़ा था। मामला, डुमरा के मुरादपुर गांव का है। गांव में देर रात एक बर्थडे पार्टी में दो युवतियां महफिल सजाने गयी थीं। जहां युवतियां युवकों के साथ अनैतिक कार्य कर रही थीं। इसे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। पुलिस को इसकी जानकारी दी।

- Advertisement -

ग्रामीणों के शोर मचाने पर बर्थडे पार्टी में शामिल युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी दी। उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों युवती की निशानदेही पर सुरसंड की रहने वाली चांदनी देवी और महिला के पति रवि कुमार सीतामढ़ी बसबरिया नवल राय राय के घर बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चलाने की जानकारी मिली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News: बजट सत्र से पहले विधानसभा के बाहर विपक्ष का 'शक्ति प्रदर्शन', नीतीश सरकार पर जमकर बरसे

इसके बाद उनकी निशानदेही पर 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 2 नाबालिग समेत 14 महिला और 10 पुरुष शामिल हैं। 4 थानों की पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया है। इनमें 2 नाबालिग समेत 14 महिला और 10 पुरुष शामिल हैं। 4 थानों की पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस की रेड में वहां से नाबालिक लड़की समेत दस लड़के और लड़कियों के साथ देह व्यापार कराने वाली चांदनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। सभी लड़की आर्केस्ट्रा में काम करती है। इसी की आड़ में देह व्यापार भी करती थी। पुलिस की मानें तो सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लडकियां सीतामढ़ी के अलावा कई अन्यों जिलों की है। पुलिस इन सभी की कुंडली खंगाल रही है।

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि डुमरा थाना पुलिस मंगलवार की रात गश्ती के दौरान मुरादपुर में नाच गाने की आवाज सुनकर घर में छापेमारी की गई। जहां से कुछ लोग छत से कूदकर फरार हो गए, वहीं संदिग्ध अवस्था में दरवाजा खुलवाने के बाद दो लड़के और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर बुधवार को 10 युवक और 14 युवतियों को आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी अरोपियों को नगर थाना में बंद हैं। बताया जा रहा है कि इसमें नेपाल की भी दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार की रात एक बर्थडे पार्टी में दो युवतियां महफिल सजाने गई थी।

यह भी पढ़ें:  Agra Lucknow Expressway Accident: मधुबनी से दिल्ली जा रही BUS का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा.. बस पलटने से 15 यात्री घायल, चीख-पुकार से गूंजा हाईवे

दोनों लड़कियों को युवकाें के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर ग्रामीण शोर मचाने लगे और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर पूरे दिन छापेमारी कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड घर बैठे लें मनोरंजन का मज़ा: कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज होंगी OTT Release?

OTT Release: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की दुनिया में होने वाला है बड़ा धमाका, जब...

शनि प्रदोष व्रत 2026: जानिए इस पावन Pradosh Vrat का महत्व और पूजा विधि

Pradosh Vrat: हिन्दू धर्म में व्रत और त्योहारों का अपना विशेष महत्व है, जो...

20 लाख से कम बजट में बेहतरीन 7-Seater Cars: जानें कौन सी है आपके लिए बेस्ट!

7-Seater Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों परिवार के लिए बड़ी और आरामदायक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें