spot_img

रेल पटरियों के सहारे भेड़ों की झूंड लेकर यूपी से बिहार आ रहे गड़ेरिया समेत 50 भेड़ों की ट्रेन से कटकर मौत

spot_img
- Advertisement -

कैमूर से बड़ी खबर है। यहां, अहले सुबह एक भयानक और दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक गड़ेरिया समेत पचास से अधिक भेड़ों की कटकर मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हादसा भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पूर्व पटना मोड़ के पास गुरुवार की सुबह चार बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर सभी की मौत हो गई। हादसे के बाद सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Indo-Nepal Border Road: चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज को मिलेगी कनेक्टिविटी की सौगात, 554 KM लंबी सड़क से सीमांचल से मिथिलांचल तक रफ्तार का दिखेगा जादू!

 

जानकारी के अनुसार, भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पूर्व पटना मोड़ के पास ट्रेन की चपेट में आने से गडे़रिया रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के अररुआ गांव का अवधेश पाल की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर से अपनी भेड़ों को रेलवे ट्रैक का मार्ग होकर अपने गांव करगहर थाना क्षेत्र के अररूआ आ रहा था।

 

जहां, अहले सुबह ट्रैक किनारे चल रही भेेड़ की झुंड अचानक रेलवे ट्रैक पर चली आई। और, पूरब की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेन इन भेड़ों को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना के बाद पूरी तरह रेलवे ट्रैक खून से लाल हो गया।

यह भी पढ़ें:  Patna Rajgir Express: यात्रियों को तोहफा, अब हर दिन दौड़ेगी यह ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

 

जब सुबह लोग टहलने आए तो देखें एक व्यक्ति की डेड बॉडी और भेेड़ों के मौत हुई है तो उनके द्वारा इसकी सूचना रेलवे स्टेशन के साथ स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई जा रही थी। घटना की सूचना परिजनों को पुलिस द्वारा देने पर घटनास्थल पर पहुंच चुके थे।

यह भी पढ़ें:  Jharkhand News: लोहा कटर बना काल...धनबाद में Gas Cylinder Blast से 3 की मौत, गैस फैलने से दर्दनाक-विचलित कर देने वाला मंजर!

 

मौके पर पहुंचे मोहनिया थाना के एएसआई भास्कर यादव बताते हैं कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिला था कि पटना मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक गडरिया और 50 से अधिक भेड़ों की मौत हुई है। मृतक की पहचान कर लिया गया है उनके परिजन पहुंच गए हैं ।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...