spot_img

Sheohar Murder: शिवहर में घर से 500 मीटर दूर झुरमुट में मिली युवक की लाश, खाना खाकर निकला सुबह बुझ गई घर का चिराग

spot_img
- Advertisement -

Sheohar Murder: बिहार के शिवहर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर से निकले युवक की लाश बांस के झुरमुट में पड़ी मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

मामला तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मलिकाना गांव का है। यहां के निवासी रामबाबू सहनी के बेटे राहुल कुमार (उम्र 23) का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक बांस के झुरमुट में मिला। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई, घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना से पूरे गांव में भय और मातम का माहौल है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

- Advertisement -

घर से निकला था राहुल, देर रात तक नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, राहुल शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। परिवार वाले पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि राहुल का शव बसवारी में पड़ा हुआ है। बेटे की लाश देखते ही पिता रामबाबू सहनी बेसुध हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BPSC Job Fraud: JDU नेता सहित 5 पर FIR, SI समेत कई नामजद, 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस ने शुरू की Sheohar Murder मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी और तरियानी छपरा थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस इस Sheohar Murder की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह घटना शिवहर जिले में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दे रही है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा Land Dispute में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, पढ़िए – जमीन मापी का DMCH स्कैन!

Land Dispute: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Drunk Arrest शराब के नशे में धुत 4 गिरफ्तार, सड़क पर कर रहे थे हंगामा

Drunk Arrest: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ...

LPG Subsidy: 30 जून तक नहीं कराया यह जरूरी काम, तो बंद हो जाएगी आपकी गैस सब्सिडी!

LPG Subsidy: अगर आप भी रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा...

Darbhanga News: भरवाड़ा में पारिवारिक विवाद: सिंहवाड़ा में बहू का खूनी खेल, ससुर को ब्लेड से गोदा

पारिवारिक विवाद: सिंहवाड़ा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक खबर सामने आई...