मई,18,2024
spot_img

Bihar की ये खबर चौंकाती है…. : 4 दिन में 2 शादियां…15-15 दिन दोनों के पास रहता…2KM की दूरी पर रहतीं थी दोनों पत्नी…फिर एक दिन ये हुआ…?

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर हे जहां एक युवक ने दो-दो शादियां की। वह भी चार दिनों के अंतराल में। मगर जब मामला खुला तो क्या हुआ…प्यार का दु:खद अंत लेकर यह कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। मामला, पूरा मामला शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक का है।

जहां एक युवक ने चार दिन में दो शादियां करते हुए अपने और अपने परिवार की मर्यादा को तार-तार कर दिया। पहले परिवार की पसंद वाली लड़की से, फिर चौथे दिन अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। इस बात का खुलासा शादी के 13 महीनों के बाद हुआ है।

शादी से पहले विकास की लेनिन चौक की एक युवती से उसके दोस्त ने मुलाकात कराई थी। कुछ दिनों में ही प्रेम परवान चढ़ने लगा। इस बीच विकास के घरवालों ने उसकी सादी पुष्पा से करा दी।

हालांकि, शादी के बाद भी प्रेमिका से उसने संबंध बनाए रखा। तीन दिन बाद उससे भी शादी रचा ली। काम के बहाने निकलकर दूसरी पत्नी के साथ रहता था। दूसरी पत्नी से एक साल की बेटी भी है। काजीमोहम्मदपुर थाने के अपर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक का है। यहां के रहने वाले तीस वर्षीय विकास कुमार ने 25 अप्रैल 2022 को सकरा थाना क्षेत्र की युवती से अरेंज मैरिज की। इसके बाद 29 अप्रैल को उसने प्रेमिका से भी शादी कर ली।

यह भी पढ़ें:  Jale News|Darbhanga News| शंकर चौक पर पोल बना आग का शोला, फैली भीषण आग, ऊंची लपटें देखकर बिजलीकर्मियों का दिमाग फ्यूज, जाले नगर परिषद के घरों में रौशनी खाक

प्रेमिका से शादी की जानकारी लड़के के परिवार वालों को नहीं थी। जबकि प्रेमिका का पूरा परिवार शादी में शामिल था। शादी के अगले दिन वह प्रेमिका को अपने घर दामूचक से दो किमी दूर अघोरिया बाजार के आसपास अलग किराए के मकान में ले गया और दोनों वहीं रहने लगे।

युवक की पहली पत्नी पुष्पा कुमारी ने बताया कि पिछले साल 25 अप्रैल को उसकी शादी दामुचक निवासी विकास पासवान के साथ हुई थी। कुछ दिनों बाद मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। पति के व्यवहार पर उसे शक होने लगा। जानकारी मिली कि उसने दूसरी युवती से शादी कर ली है। कुछ ही दिनों में मकान बदल लेता था।

दोनों पत्नियों के पास रहने का सिलसिला 13 महीने तक चलता रहा। इस दौरान विकास महीने में 15 दिन पहली पत्नी तो 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहता। अक्सर वह बहाना बनाकर दूसरी पत्नी से मिलता। इसी बीच पहली पत्नी को उस पर शक होने लगा। फिर पहली पत्नी ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से सच्चाई का पता लगवाया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

आरोपी की पहली पत्नी ने बताया कि पिछले साल 25 अप्रैल को उसकी शादी दामुचक निवासी विकास पासवान के साथ हुई थी। शादी में 2.57 लाख नकद समेत सोने की चेन, गहने समेत अन्य सामान उपहार के रूप में दिए गए थे।

शादी के कुछ दिनों के बाद ही विकास उसपर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पति के व्यवहार पर उसे शक होने लगा। इसी बीच रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से उसे जानकारी मिली कि उसने दूसरी युवती से शादी कर ली है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News| बिरौल और गौड़ाबौराम के BEO से Show Cause,पूछा DEO ने, कौन करेगा E-Shiksha Kosh पर Photo Upload

विकास ने बताया कि स्कूल में दोनों साथ पढ़ते थे। वहां से दोनों की दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ने लगा। इस बीच विकास के घरवालों ने उसकी शादी किसी और से करा दी। जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से भी शादी रचा ली।

खुलासे के बाद पहली पत्नी ने काजी मोहम्मदपुर थाने में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें