back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

आग की शॉर्ट सर्किट में बरपा कहर, मिनटों में दर्जनों घर जलकर भस्म, 6 महीने की बच्ची की भी जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसमें पंद्रह घर जलकर राख हो गए। वहीं, एक छह महीने की मासूम बच्ची धर्मेंद्र पासवान की 6 महीने की बेटी पूर्णिमा की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

- Advertisement -

वहीं एक मवेश की भी मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा वार्ड नंबर 9 की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मंगलवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bullet Train Bihar: बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, यात्रा का समय होगा आधा... जानिए कब से होगा वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर Active

अगलगी क इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई जबकि एक 6 महीने की बच्ची की झुलसने से मौत हो गई।

वहीं,आग की चपेट में बलहा निवासी रामबली पंडित, वीरेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, पूनम देवी, लखींदर पासवान, अर्जुन पासवान, मनसूर पासवान, गेंहारी पासवान, नंदलाल पासवान, वकील पासवान, मिथिलेश पासवान, पंकज पासवान, राजेश पासवान, मुकेश पासवान, सुरेश पासवान एवं गोरेलाल तांती का घर पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया है।

स्थानीय लोगों की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों के घर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

यह भी पढ़ें:  मेरी मां राबड़ी 'लड़की' नहीं वो... Nitish Kumar पर लालू परिवार आग बबूला... बात निकली है तो, दूर तलक... 'मानसिक कुंठा'... डिमेंशिया से दुष्कर्म और प्रोत्साहन तक....

इसमें एक दर्जन से अधिक लोगों का घर और लाखों का सामान समेत एक छह महीने की मासूम व एक मवेशी की आग चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

एक घर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसने अगल अगल के सभी घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें:  बिहार विधानसभा में गूंजा सर्पदंश का मुद्दा: Bihar Snakebite Compensation पर दीजिए 10 लाख मुआवजे... जाले MLA जीवेश

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डंडारी थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद डंडारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के त्वरित पहल पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी कुमार अभिषेक क्षति का आकलन किया है। फिलहाल सरकारी स्तर पर सभी अग्नि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक का वितरण किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें