spot_img

Siwan News: आर्केस्ट्रा की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 21 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, Madhubani के दो संचालक गिरफ्तार, पढ़िए सीवान में बिहार, यूपी, झारखंड समेत नेपाल से लाई गई थीं ये लड़कियाँ?

spot_img
- Advertisement -

नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू: सिवान में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है, जिसने कई नाबालिग लड़कियों को दलदल से बाहर निकाला है। जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत 21 मासूमों को आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे देह व्यापार से मुक्त कराया है। इस कार्रवाई से जिले में अवैध धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

सिवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि जिला पुलिस ‘अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी’ पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ नामक विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

- Advertisement -

‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

टीम ने पचरुखी थाना क्षेत्र में चल रहे आर्केस्ट्रा स्थलों पर घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान जबरदस्त प्रताड़ना सह रही 21 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू की गईं, जिन्हें जबरन नृत्य करवाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो संचालक, अनिल कुमार और विशेष पांडेय को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मधुबनी जिले के सराय और पंडोल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Triple Murder Muzaffarpur: पति ही निकला पत्नी और दो बच्चों का हत्यारा, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

किन राज्यों से लाई गई थीं ये लड़कियाँ?

पुलिस के अनुसार, मुक्त कराई गई लड़कियों में पश्चिम बंगाल से 9, असम से 1, बिहार से 5, झारखंड से 2, उत्तर प्रदेश से 3 और नेपाल से 1 लड़की शामिल है। पुलिस फिलहाल इन सभी लड़कियों के वास्तविक नाम, पते और उम्र का सत्यापन कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि उन्हें किन परिस्थितियों में यहां लाया गया था और इस पूरे रैकेट के पीछे कौन सा गिरोह या व्यक्ति शामिल है।

दोषियों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

पचरुखी थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी, थानाध्यक्ष पचरूखी प्रमोद कुमार, प्रभारी एएचटीयू और रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली के सदस्य शामिल थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह कार्रवाई मानव तस्करी के खिलाफ सिवान पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर में ‘फणीश्वरनाथ रेणु अध्ययन एवं शोध संस्थान’ की मांग तेज, पटना की तर्ज पर… पढ़िए क्या-क्या होंगी सुविधाएं?

फणीश्वरनाथ रेणु अध्ययन एवं शोध संस्थान: बिहार का मुंगेर, जो अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक...

Madhubani News: कुकिंग कोल वितरण… मधुबनी में अब PDS दुकानों से मिलेगा ‘कुकिंग कोल’, जानें थोक विक्रेता चयन प्रक्रिया

कुकिंग कोल वितरण: बिहार के उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है! अब राज्य...

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की टाइमिंग…लेटलतीफी, पढ़िए विलंब अब रूटीन में!

दरभंगा एयरपोर्ट: दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानों में लगातार हो रही देरी...

Happy Birthday Bhagalpur भागलपुर अब 253 साल का… उत्सव का भव्य आगाज, DM-SSP ने जलाए उज्वल भविष्य के दीप

भागलपुर स्थापना दिवस: भागलपुर, जिसे अंग संस्कृति का केंद्र कहा जाता है, अब 253...