spot_img

ताबड़तोड़ 3 बड़ी लूट….हीरो बाइक के मैनेजर से 22 लाख, युवक से 46 हजार, गैस एजेंसी के कर्मी से 6 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान का सोमवार दो लूटों का गवाह बना। वहीं पटना में भी लूट की बड़ी वारदात हुई है। सीवान के नगर थाना के छपरा रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के पास महाराणा हीरो बाइक शो-रूम के मैनेजर सत्येंद्र वर्मा से 22 लाख कैश की और पिस्टल के बल पर बैग में रखे कैश लेकर फरार हो गए वहीं, पंजाब नेशनल बैंक के पास पिस्टल के बल पर पंकज कुमार सिंह से 46 हज़ार कैश की लूट हुई है। वहीं, लूट की एक और वारदात राजधानी पटना में हुई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीवान में एक साथ दो लूट से पूरा इलाका सहग गया है। तत्काल नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम एक्शन में आए तहकीकात के साथ ही पूरे इलाके में सघन तलाशी शुरू कर दी है क्यों जिस इलाक़े में घटना घटी है वह शहर का सबसे व्यस्ततम इलाक़ा माना जाता है।

- Advertisement -

लाखों रुपए लूटने के दौरान अपराधी बाइक एजेंसी के कर्मचारी की स्कूटी भी अपने साथ लेकर चलते बने। लूट की यह वारदात सीवान के तरवाड़ा मोड़ की बतायी जा रही है। लूट की इस वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सवाल: नीतीश के भरोसेमंद IAS आनंद किशोर हटाए गए, अब क्या होगा?

महाराणा हीरो के मैनेजर सत्येन्द्र श्रीवास्तव से 22 लाख कैश की लूट उस वक्त हुई है जब वह अपने एजेंसी से बैग में करीब 22 लाख रुपये लेकर घर की तरफ जा रहे थे। तभी बदमाशों ने मैनेजर के ऊपर पिस्टल तानी और बैग लेकर फरार हो गए।

दूसरी घटना शहर के ही पंजाब नेशनल बैंक (ललन कॉम्प्लेक्स) के पास मुफस्सिल थाना इलाके के कुर्मी हाता के रहने वाले पंकज सिंह से हुई है जहां करीब 46 हज़ार बैंक से निकाल कर नीचे उतरे ही थे कि पिस्टल का भय दिखा कर बदमाशो ने इनसे भी पैसे लूट लिए। पुलिस दोनों ही मामलों की तेजी से तहकीकात में जुटी है।

वहीं, तीसरी घटना पटना से है जहां पटना में अपराधियों ने बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के कर्मी को निशाना बनाया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े 6 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित हाजीगंज मोड़ के पास की है। पुलिस तेजी से तहकीकात में जुटी है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice