मई,18,2024
spot_img

वाह बिहार…अंचल कार्यालय से हथियार गायब… घोर लापरवाही…सोते रह गए जवान, चोर उठा ले गए 3 राइफल और 90 कारतूस

spot_img
spot_img
spot_img

खगड़िया जिले के अलौली अंचल से गृह रक्षक (होमगार्ड) की तीन राइफलें और 90 कारतूस की चोरी हो गई हैं। बुधवार सुबह अंचल कार्यालय से तीन राइफल और बड़ी सख्या में कारतूस गायब होने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, अलौली अंचल में गृह रक्षा वाहिनी के पांच जवान प्रतिनियुक्त हैं। बीती रात सभी पांच गार्ड अपनी राइफलों को स्टैंड में रखकर सोने चले गए। कहा जा रहा है कि दो राइफल स्टैंड में लॉक कर दी गई थी जबकि तीन राइफलें ऐसे ही रखी गई।

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड के जवान सोते रह गए और चोर पांच राइफल और 90 कारतूस उठा ले गए। यह घटना खगड़िया जिले के अलौली अंचल का है। यहां तैनात होमगार्ड जवान जब रात में सो रहे थे, तभी चोरों ने जवानों की तीन राइफल और 90 गोली चोरी कर ली।
जब पुलिस जवानों की आंख खुली और राइफल गायब देखा। चोरी की घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल राइफल और गोली बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पढ़िए पूरी खबर
जिले के अलौली अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवानों की चार राइफलों में बीती रात तीन राइफल और 90 कारतूस की चोरी हो गई है। घटना के बाद सनसनी फैल गई है। ‌खगड़िया होमगार्ड के कमांडेंट अनुज कुमार ने राइफल चोरी की पुष्टि की है। ‌

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | डरहार नहर किनारे बांध पर गरीब रहते हैं, डूब गई बच्ची, मौत पर बवाल, शव के साथ सड़क जाम

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच पड़ताल बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अलौली अंचल कार्यालय की सुरक्षा में राइफल धारी होमगार्ड जवान नियुक्त हैं। वहीं पर उनके रहने की भी व्यवस्था है। उनके कमरे से हथियार की चोरी हुई है।

रात को तीन राइफलें गायब हो गई। जो दो राइफलें लॉक थी। वह चोरों के हाथ नहीं लगी। जब होम गार्ड के जवान सुबह सोकर उठे तब इसकी जानकारी उन्हें लगी।
खगड़िया के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात में उन्हें अलौली अंचल गार्ड गृहरक्षक जवानों के कमरे से तीन राइफलें और 90 कारतूस की चोरी होने की जानकारी मिली है। अलौली पुलिस की ओर से घटना की छानबीन और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई और संदिग्धों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।
अलौली पुलिस की ओर से घटना की छानबीन और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हैं। घटना का उद्भेदन और राइफल बरामद हेतु उनके नेतृत्व में संदिग्धों के विरुद्ध छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| तरौनी के जविप्र डीलर Suspended... या Acquitted? बड़ा Confusion है भाई...!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें