spot_img

सोमालिया की राजधानी में दो बम विस्फोट, 100 लोगों की मौतें, तीन सौ से अधिक की हालत नाजुक,

spot_img
- Advertisement -

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में दो बम विस्फोट में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा कम से कम 300 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार सुबह बयान जारी कर यह जानकारी दी।

- Advertisement -

ये जोरदार धमाके शनिवार को उस इलाके में हुए जहां शिक्षा मंत्रालय सहित कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं। ये इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है। अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

- Advertisement -

राष्ट्रपति ने हमले को क्रूर और कायर बताते हुए अल-शबाब समूह को दोषी ठहराया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। अल-कायदा से जुड़ा अल-शबाब समूह अक्सर राजधानी मोगादिशु को निशाना बनाता रहा है। इससे पहले साल 2017 में बड़े पैमाने पर अल-शबाब समूह ने विस्फोट किया था। इस धमाके में 500 से अधिक लोग मारे गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में 'सोलर स्ट्रीट लाइट' पर अब नहीं होगा अंधेरा! हर जिले में दिखेगा स्टेटस, जानिए कैसे?

सोमालिया में पुलिस ने सरकारी मीडिया को बताया है कि राजधानी मोगादिशु में शनिवार को एक प्रमुख सरकारी कार्यालय के निकट भीड़ वाले स्थान पर हुए दो धमाकों में कई आम लोगों की मौत हो गई।’’ सोमालिया राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने पुलिस प्रवक्ता सादिक डोदिशे के हवाले से कहा कि दो कारों में लगाए गए बमों में धमाका हुआ है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने घटनास्थल पर कई शव देखे और कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि धमाके में मारे गए लोग आम नागरिक थे और सार्वजनिक परिवहन में यात्रा कर रहे थे।

सोमालिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता सादिक दोदिशे ने बताया कि 2 कार बम विस्फोट हुए है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने शनिवार तक 30 शवों की गिनती की। बता दें कि अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह अक्सर राजधानी मोगादिशु को निशाना बनाते रहते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: जयनगर सीमा सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत-DGP विनय कुमार ने INDO – NEPAL बॉर्डर पर संभाला मोर्चा, NH 227B,...

जयनगर सीमा सुरक्षा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी गंभीर है,...

Darbhanga News: SH-56 धरौड़ा-माधोपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर, पढ़िए बाइक – पिकअप टक्कर

Benipur Accident: बिहार के बेनीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ...

Bhagalpur News: पीएम सूर्य से चमकेगा भागलपुर का हर घर, सौर मेला ने जगाई 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का सुनहरा मौका, पढ़िए सीधा...

पीएम सूर्य घर योजना: क्या आप बिजली बिल से आज़ादी चाहते हैं और मुफ्त...

Jamui News: जमुई के बानपुर गांव में शिक्षा की जलेंगी दीप, जल्द अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय लगा आकार… गुणवत्ता युक्त, पढ़िए

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय: जमुई में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद जिलाधिकारी नवीन कुमार...