spot_img

मोतिहारी में मरने वालों का सिलसिला रूका, मगर SP Kantesh Kumar Mishra के तेवर गरम… ताबड़तोड़ रेड… 6 थानों में 6 थानेदारों की पोस्टिंग…

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में जहरीली पेय पदार्थ पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ते ही पुलिसिया एक्शन एकदम तेज हो गया है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही मौतों का सिलसिला पांचवें दिन आकर थम गया है लेकिन, पुलिस की कार्रवाई तेजी पर है। इसमें यहां के एसपी कांतेश कुमार मिश्र का तेवर काफी (SP Kantesh Kumar Mishra handed over command to six SHOs) गरम हैं। ये वही एसपी कांतेश कुमार मिश्र (SP Kantesh Kumar Mishra) हैं जिन्हें असफलताओं को मात देना बखूबी आता है…। 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार ड्रग मेनेस: फारबिसगंज का वो काला दिन, नवी - रवि की Muder लिंचिंग का 'पैटर्न'...Special Story में पढ़िए इसका कड़वा जवाब – नशा, स्मैक और 'संफेक्स' की आड़ में गहरी साजिश का खेल?

जानकारी के अनुसार,चार दिन से नगर निगम व तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हो रही मौत का सिलसिला पांचवें दिन रुकने के बाद लोग राहत में जरूर हैं लेकिन पुलिस बिल्कुल किसी भी दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं हैं। एसपी श्री मिश्र ने ताबड़तोड़ एक्शन के बीच छह नए थानेदारों को कमान सौंपकर स्पष्ट निर्देश दे डाला है।

- Advertisement -

इसके बाद जहां इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। वहीं, नवनियुक्त थानेदारों के समक्ष अपराध के साथ शराबबंदी पर अंकुश लगाना एक बड़ी चुनौती होगी। पढ़िए कहां कहां के बदले गए थानेदार, मिली नई कमान..

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar New Government: सुनिये, कहते सुनते बातों बातों में हो जाएगा अब बिहार में नई सरकार, नया CM?

जहरीली शराब से लगातार हो रही मौत को लेकर दो दिन पूर्व मोतिहारी एसपी ने हरसिद्धि, सुगौली,रघुनाथपुर ओपी,पहाडपुर व तुरकौलिया थानेदार को निलंबित कर दिया गया था। इसको लेकर थानेदार की रिक्त पद पर कार्यक्षमता को देखते हुए पोस्टिंग किया गया है।

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने दह थाना में नए थानेदार की पोस्टिंग की है। बेहतर कार्यक्षमता के आधार पर इनकी नियुक्ति की गई है। जिले के पांच थानों हरसिद्धि, सुगौली, तुरकौलिया, रघुनाथपुर व पहाड़पुर में निलंबन के कारण पद रिक्त थे। वहीं जितना थानेदार का समयावधि पूर्ण हो गया था।

जानकारी के अनुसार हरसिद्धि के नये थानेदार विक्रांत सिंह, सुगौली के नये थानेदार धनंजय शर्मा, पहाडपुर के नये थानेदार अंबेश कुमार, रघुनाथपुर ओपी के थानेदार बने संदीप कुमार 02, तुरकौलिया के अनिल कुमार व जितना थाना के नये थानेदार अमित कुमार को बनाया गया हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...