मई,3,2024
spot_img

Lucknow News | Samajwadi Party | रात में लगाई पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर…नीतीश कुमार पलटूराम…सुबह पार्टी से हो गए निष्कासित

spot_img
spot_img
spot_img

Lucknow News | Samajwadi Party | इसे कहते हैं राजनीतिक शुचिता। इसे कहते हैं सही मायने में राजनीतिक संस्कृति। इसे कहते हैं असली समाजवाद… जहां खबर लखनऊ से है। समाजवादी पार्टी रात में लगाई पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर…नीतीश कुमार पलटूराम..और सुबह पार्टी से हो गए निष्कासित।

Lucknow News | Samajwadi Party | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजभर पलटूराम

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय के बाहर सोमवार की देर रात पार्टी नेता व पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा आशुतोष सिंह का एक विवादित बयान वाली होर्डिंग लगाई गई थी। इसमें लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर सपा नेता आशुतोष सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजभर को पलटूराम बताने वाले पोस्टर लगवाए थे।

Lucknow News | Samajwadi Party | यह पोस्टर सोमवार की शाम में लगवाया गया

यह पोस्टर सोमवार की रात लगवाया गया था। मगर, अगले ही सुबह इस मामले में मंगलवार पार्टी हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया। और आशुतोष सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Lucknow News | Samajwadi Party | अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त, नप गए

सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने इस मामले में पत्र जारी करते हुए आशुतोष सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है। उनकी ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह को अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

Lucknow News | Samajwadi Party | लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई थी

जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई थी। होर्डिंग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पलटूराम बताया गया था।

Lucknow News | Samajwadi Party | रातों रात हटवा दिया गया था पोस्टर

जानकारी के अनुसार, लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर सपा नेता आशुतोष सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजभर को पलटूराम बताने वाले पोस्टर लगवाए थे। बताया जाता है कि यह पोस्टर सोमवार की रात लगवाया गया था। इसे रातों रात हटवा भी दिया गया था।

Lucknow News | Samajwadi Party | होर्डिंग ने सियासी तूल पकड़ा, तुरंत हुई कार्रवाई, हो गए निष्कासित

सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग में उल्लेख था कि राजनीति के दो बड़े पलटूराम, जनता रहे सावधान। इस होर्डिंग ने सियासी तूल पकड़ लिया। इस मामले में सपा ने संज्ञान लेते हुए पार्टी के एक नेता को निष्कासित करने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court News| आया Women Empowerment पर Supreme फैसला, Bar Association में अब महिलाओं को मिलेगा एक तिहाई आरक्षण

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें