spot_img

दो बर्थडे वाली जालसाजी…बेटा, बीवी समेत SP नेता Azam Khan को सात साल जेल की सजा, रामपुर में पुलिस सुरक्षा बढ़ीं

spot_img
- Advertisement -

बेटा, बीवी समेत आजम खान को सात साल जेल की सजा हो गई। अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाणपत्र केस में मां तजीन भी दोषी हो गई। यही उत्तर प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी  न्यूज है। जहां, सपा नेता आजम खान, पत्नी तजीन फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम को दो जन्म प्रमाण केस में सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला के दो बर्थडे का मुकदमा दर्ज करवाया था।

- Advertisement -

आजम खान के बेटे एवं स्वार के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र हैं। इस केस में अब्दुल्ला के पिता आजम खान और मां तजीन फातिमा भी आरोपी थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Underage Driving: नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर अब माता-पिता भी जाएंगे जेल, जून से चलेगा महाअभियान

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान कानूनी रूप से एक बार फिर घिर गए हैं। इस बार अदालत ने आजम खान को 7 साल की सजा सुनाई है। साथ ही आजम की पत्नी तंजीन और बेटे अब्दुल्ला को भी 7-7 साल की सजा सुनाई गई है।

- Advertisement -

यह मामला जालसाजी का है। रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने तीनों को फर्जीवाड़ा करने का दोषी माना है। तीनों को धारा 467 और धारा 468 में सात और तीन साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही 15 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। सभी सजाएं साथ चलेंगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime: दरभंगा में एक साथ 4 लाश...BIG Murder दरभंगा मर्डर: सनकी पति का फितूर...रॉड से पीट-पीटकर पत्नी और 3 बच्चों की हत्या

जानकारी के अनुसार, रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को सात साल जेल की सजा सुनाई है। आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे को भी सात-सात साल की सजा दी गई है।

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को को भी 7-7 साल की सजा सुनाई गई है।

दरअसल, 2019 में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा को भी आरोपी बनाया गया था. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

कोर्ट के इस फैसले के बाद ही रामपुर में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। अहम ये है कि इस मामले में आजम खान करीब ढाई साल जेल में रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Electric Vehicle Policy : बिहार में Electric Vehicle Policy: निजी EV को मिलेगी सब्सिडी पार्किंग, पेट्रोल पंपों पर भी लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

Electric Vehicle Policy: बिहार सरकार अब शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Jamui News: मंत्री संजय सिंह की Fuel Saving वंदे भारत यात्रा पर सवाल, क्या सिर्फ दिखावा था ‘ईंधन बचाने’ का संदेश… फिर काफिला?

Fuel Saving: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने...

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...