spot_img

Bihar Caste Census : कायस्थों के लिए खुशखबरी, सरकार ने श्रीवास्तव, लाला और लाल को दर्जी श्रेणी से हटाया

spot_img
- Advertisement -

जाति जनगणना में कर्मियों को जातियों के कोड वितरण के बाद श्रीवास्तव, लाला और लाल दर्जी के उपनाम के रूप में दर्ज कर दिया गया था। इसके बाद बिहार सरकार ने कायस्थ समाज के कड़ा विरोध के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और फौरन संशोधन करवाया। अब श्रीवास्तव, लाला और लाल कायस्थ जाति में रहेंगे। उनका कोड 21 नंबर होगा।

- Advertisement -

देशज टाइम्स ने भी खबर प्रकाशित किया था…बताइएगा संभलकर…कायस्थों के साथ जातिगत जनगणना में ये क्या हो गया… श्रीवास्तव-लाला- लाल को दर्जी उपनाम… लिस्ट से 3 जातियां हटीं, इनका बदला नंबर इसे सरकार ने गंभीरता से लिया और अब बड़ी खुशखबरी सामने आई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दरअसल, कलम-दावात की पूजा करने वाले कायस्थ जाति का बिहार के निर्माण में बड़ा योगदान रहा है। कायस्थों में 12 उप-जातियां हैं। ‘श्रीवास्तव’ कायस्थों की एक उप-जाति है। उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार में इस उप-जाति के कायस्थ सबसे ज्यादा संख्या में हैं। इसके अलावा कायस्थों को ‘लाला’ भी कहा जाता है। लाला का अर्थ हिसाब-किताब संभालने वाले के रूप में लगाया जाता है। कहीं-कहीं कायस्थों के लिए यह प्रमुख टाइटल भी है। इसी तरह ‘लाल’ भी टाइटल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar New Bridge: बिहार रेल ब्रिज से क्रांतिकारी दौर..तीन-तीन ट्रेनों की सरपट दौड़... पढ़िए ...कोइलवर में बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ गुजरेंगी 3 ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, जनगणना कर्मियों को जातियों का कोड विवरण जारी किए जाने के बाद सामने आया था। जारी कोड में एक तो कायस्थ जाति के लिए जारी किया गया था, लेकिन दूसरी जगह एक कोड के तहत हिंदू धर्म के दर्जी के उपनाम के रूप में श्रीवास्तव, लाला, लाल, दर्जी प्रकाशित कर जनगणना कर्मियों को दिया गया था। इसके बाद कायस्थ समाज के लोग सवाल उठाने लगे। वह सरकार से इसमें सुधार की मांग करने लगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: जानिए 3 अप्रैल 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में, ग्रहों और नक्षत्रों की...

Sarkari Naukri: UPSSSC मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी, 2285 पदों पर होगा चयन

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के...

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...