मई,11,2024
spot_img

बिहार आने वाले यात्रियों की सूरत स्टेशन पर मची भगदड़, 1 की मौत, कई बेहोश

spot_img
spot_img
spot_img

दिवाली-छठ मानने के लिए गुजरात के सूरत से बिहार आ रहे लोगों के बीच सूरत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भगदड़ मचने से बड़ी अफरातफरी हो गई। भगदड़ मच जाने से बिहार मूल के एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। वहीं भगदड़ में कम से कम चार लोगों के घायल होने की (Stampede of passengers coming to Bihar at Surat station, 1 dead) खबर है।

जानकारी के अनुसार,गुजरात के सूरत में रेलवे स्टेशन पर उस वक्त भगदड़ मच गई जब आने वाली यात्रियों की अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी खचाखच भरी हुई थी कि स्टेशन पर तिल भर पर रखने की जगह नहीं बची थी।

ट्रेन आने और चढ़ने के स्थिति में भगदड़ मच गई है। इसमें कई लोग बेहोश हो गए. बता दें कि यहां छठ पर्व के मौके पर बिहार झारखंड आने वाले यात्रियों की भीड़ है। वहीं, बताया जा रहा है कि यहां बिहार के एक यात्री की मौत भी हो गई है।

हांलाकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतक व्यक्ति की पहचान बिहार के अंकित वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह सूरत से बिहार लौट रहे थे, लेकिन रेलवे स्टेशन पर मचे भगदड़ में वह हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें:  Brijbhushan Sharan Singh News| महिला पहलवानों की जीत, Brijbhushan Sharan Singh पर आरोप तय, Delhi Rouse Avenue Court का Sexual Exploitation Case में Frame Charges

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें