back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Internet बंद: विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट सेवा बंद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से बड़ी खबर है जहां दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद अगले दो दिनों तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म बैन करने का आदेश जारी किया गया है।

- Advertisement -

छपरा शहर समेत अनुमंडल क्षेत्र में आज से लेकर 29 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे तक इंटरनेट सोशल साइट्स सेवा को बंद कर दिया गया है। जिन सोशल साइट्स को बंद किया गया है, उसमें फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प, गूगल समेत अन्य 12 प्लेटफार्म शामिल हैं।

- Advertisement -

आज शुक्रवार के दिन अहले सुबह मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प और पत्थरबाजी के बाद छपरा पुलिस प्रशासन ने दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस शहर के हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी वहां की स्थिति सामान्य है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Metro: अब राजधानी में दौड़ेगी 6 कोच वाली 'महामेट्रो', बदल जाएगी शहर की रफ्तार!

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि यह आदेश रेलव, बैंकिंग सेक्टर व अन्य सरकारी सेवाओं पर लागू नहीं होगा। छपरा के भगवान बाज़ार थाना क्षेत्र के नई बाज़ार इलाक़े में विसर्जन को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना है। पथराव में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सारण के डीएम और एसपी ने रिपोर्ट किया है कि छपरा सब डिवीजन में असामाजिक तत्व इंटरनेट के माध्यम से ऑब्जेक्सनेबल कंटेंट प्रसारित कर सकते हैं। इससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति गंभीर हो सकती है। इसके मद्देनजर छपरा सदर सब डिवीजन में शांति स्थापित करने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाक़े में एसपी के नेतृत्व में पुलिस कैंप कर रही है। बताया जाता है। मां दुर्गा का जुलूस निकल रहा था। इसके बाद एक पक्ष की ओर से पत्थरबाज़ी की गई। पुलिस ने बताया कि जिले के भगवानबाजार में स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

OTT Release: ‘धुरंधर’ को पछाड़, इस ICC मैच ने OTT पर मचाया कोहराम!

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता है,...

T20 World Cup 2026: फरहान का तूफान, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 का पहाड़ जैसा लक्ष्य!

T20 World Cup 2026: फरहान का तूफान, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 का...

टीवी की गीता विश्वास वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने खोला इंडस्ट्री का गंदा राज, फिल्म से रातोंरात निकाला!

वैष्णवी मैकडॉनल्ड: बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपा स्याह सच एक बार फिर सामने...

आईसीसी टी20 रैंकिंग में Ishan Kishan का जलवा, टॉप-10 में शामिल होकर मचाया तहलका

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी ईशान किशन ने एक बार फिर अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें