spot_img

दरभंगा, मधुबनी समेत बिहार में जल निकासी का जल्द निकलेगा स्थायी निदान, शहरों को स्वच्छ बनाने आ रहा 276 करोड़ वाला Storm Water Drainage System

spot_img
- Advertisement -

बिहार के अधिकांश शहर बारिश होते ही पानी में डूब जाते हैं। हालात यह रहती है कि बारिश में घरों से निकलना मुसीबत बन जाता है। जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था अब तक अधिकांश शहरों में समस्या के विकराल रूप में सामने है। ऐसे में सरकार ने अब जल निकासी के स्थायी समाधान पर पूरी तरह से फोकस करना शुरू कर दिया है। वहीं, सरकार ने पैंतीस शहरों में मोक्षधाम बनाने की बात भी कही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इसके अलावा शहरों को स्वच्छ रखने वाली योजनाओं पर सरकार ने खुलकर खर्च करने की योजना बनाई है। स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाकर शहरों का जलजमाव दूर किया जाना है। बरसात के पानी को निकालने के लिए अलग से व्यवस्था की जानी है।

- Advertisement -

इसके लिए सभी शहरों में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके लिए बजट में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 276 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Chapra News: छपरा-मलमलिया NH-331पर दिखा LPG Cylinder Crisis भयंकर सिलेंडर किल्लत से लोगों का फूटा गुस्सा, किया घंटों जाम, जो कहा - हर घर में घबराहट है! पढ़िए

पटना, खगौल, दानापुर और फुलवारी में जलनिकासी के लिए नौ कैचमेंट एरिया बनाए जा रहे हैं। इसके लिए करीब एक हजार करोड़ की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। राज्य के अन्य नगर निगमों में भी प्राथमिकता के आधार पर इस काम को कराया जाना है।

इसके बाद अन्य निकायों में भी योजना के अनुसार जलनिकासी के उपाय किए जाएंगे। सहरसा, सासाराम, मधुबनी, सुपौल, छपरा, कटिहार एवं दरभंगा में योजना प्रस्तावित है। इसके अलावा 42 नगर निकायों में आउटफॉल ड्रेन की योजना है।

राज्य के शहरों को स्वच्छ रखने के लिए भी बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। राज्य के छह निकाय मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, मुंगेर, राजगीर, बोधगया, सुपौल को मॉडल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मानक के रूप में विकसित किया जा रहा है। 35 नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट के गीले एवं सूखे कचरे को प्रसंस्करण के लिए अलग किया जा रहा है।

मोक्षधाम योजना के तहत पहले चरण में जिला मुख्यालयों में शवदाहगृह का निर्माण कराया जाना है। अभी 35 जिला मुख्यालयों और नदी घाटों के किनारे योजना की स्वीकृति दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...