spot_img

अब बिहार के पूर्व सीएम Jitan Ram Manjhi को रामायण से घोर आपत्ति, कहा-‘इसे मिटा देना चाहिए’

spot_img
- Advertisement -

बिहार में रामचरित मानस को लेकर छिड़ा विवाद भले ही अब शांत होता हुआ दिख रहा हो और इसको लेकर अब सियासी गर्माहट कम हो गई हो। अभी से कुछ दिन पहले बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर काबिज राजद कोटे के नेता प्रो.चंद्रशेखर ने रामचरित मानस पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि, रामचरित मानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है।  जिसके बाद इसको लेकर बिहार की राजनीति में इनके इस बयानों को लेकर काफी विवाद छिड़ गई थी। खुद उनके ही सहयोगी मंत्री भी इस बयान पर सवाल उठाने लगे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हालांकि, बाद में सीएम नीतीश के अंदुरनी इशारों पर इस मामले को शांत किया गया। इसके बाद अब एक बार फिर से यह विवाद सुर्खियों में आ गया है। लेकिन, अब इस ठंडी पड़ी आग में फिर से घी डालने का काम पूर्व मुख्यमंत्री और सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रहे जीतन राम मांझी ने की है। उन्होंने कह दिया है कि, उन्हें रामायण को लेकर कुछ आपत्ति है।  हालांकि, उन्होंने यह बातें रामायण की कुछ पंक्तियों को लेकर कही है।

- Advertisement -

दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी फिलहाल गरीब जोड़ों यात्रा पर निकले हुए है। इसी दौरान वह एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि, उन्हें रामायण को लेकर आपत्ति है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मैं रामायण को मानता हूं, यह मेरे लिए भी पूज्य महाकाव्य है। रामायण से ही रामचरितमानस का सृजन हुआ है और रामायण को वाल्मीकि जी ने लिखा है। लेकिन,इसकी कुछ पंक्तियों पर मुझे आपत्ति है।

यह भी पढ़ें:  INDO -Nepal Border News: सीमांचल के 34 सीमावर्ती गांवों में लगेंगे हाईटेक वॉच टावर, घुसपैठ पर लगेगी लगाम, जानिए केंद्रीय गृह मंत्रालय का मास्टर प्लान !

नारी नीर नीच कटी धावा, ढोल गवार शुद्र पशु नारी सकल ताड़ना के अधिकारी, पूज्य विप्र शील गुण हीना” मांझी का कहना है कि इसमें नारी नीर नीच कटी धावा क्यों बोला गया है? मांझी ने कहा कि इसे मिटा देना चाहिए। मांझी ने कहा कि हम जाति की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन नारी जो 50 प्रतिशत है और आधुनिक युग में नारी सशक्तिकरण की बात कही जा रही है तो इसमें नारी को नीच बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Update: सुपौल, रक्सौल और Madhubani समेत 10 जिलों में जोरदार आंधी-बारिश, 18 जिलों में अलर्ट जारी, जानें अगले 4 दिन का हाल...जानिए Darbhanga का हाल!

रामायण के जानकार को इसका जवाब जरूर देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हम रामचरितमानस को खराब नहीं कह सकते क्योंकि उसमें बहुत ही अच्छी अच्छी बातें लिखी हुई है। हम जहां जाते हैं वहां रामायण की ही बात करते हैं। इससे अच्छा महाग्रंथ कोई हो ही नहीं सकता है। राजनीति के लिए यह अच्छी महाकाव्य है। लेकिन, इसमें कुछ लाइन बदल देनी चाहिए।

जीतन राम  मांझी ने कहा कि, रामचरितमानस की चौपाइयां पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी पंक्तियां है जिसके चलते लोग कुछ करते हैं, लेकिन हम नहीं समझते कि कुछ करना चाहिए। उनका कहना है कि हमें हंस की तरह होनी चाहिए। जैसे हंस पानी से दूध निकालकर पी लेता है वैसे ही हमें रामचरितमानस से दूध और पानी को अलग कर लेना चाहिए।

जीतन राम  मांझी ने कहा कि, रामायण में जो लाइन लिखी गई है। उसमें एक लाइन यह है कि, ” नारी नीर नीच कटी धावा, ढोल गवार शुद्र पशु नारी सकल ताड़ना के अधिकारी, पूज्य विप्र शील गुण हीना”…. रामायण के इस चौपाइयों पर मुझे आपत्ति है। मांझी का कहना है कि वह रामायण की बात मानते हैं, लेकिन इसमें नारी, नीर, नीच कटी धावा क्यों बोला गया है इसको लेकर उन्हें आपत्ति है। उसमें कुछ अच्छी बातें भी तो हैं। मांझी ने कहा कि या तो इसे मिटा देना चाहिए या जो रामायण के मर्मज्ञ हैं उन्हें वह काट देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Nawada News: नवादा में डॉक्टर से मांगी थी रंगदारी अब गोली खा...50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने बनाया लंगड़ा, पैर में मारी गोली, दबोचा, जानें पूरा मामला

मांझी ने कहा कि हम जाति की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन नारी जो 50 प्रतिशत है और आधुनिक युग में नारी सशक्तिकरण की बात कही जा रही है तो इसमें नारी को नीच बताया जा रहा है। रामायण के जानकार को इसका जवाब जरूर देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हम रामचरितमानस को खराब नहीं कह सकते क्योंकि उसमें बहुत ही अच्छी अच्छी बातें लिखी हुई है। हम जहां जाते हैं वहां रामायण की ही बात करते हैं।  इससे अच्छा महाग्रंथ कोई हो ही नहीं सकता है। राजनीति के लिए यह अच्छी महाकाव्य है। लेकिन, इसमें कुछ लाइन बदल देनी चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश का न्यू पोस्टर, CM पद छोड़ने के बाद क्या है JDU का नया दांव? जानें पोस्टर पॉलिटिक्स का पूरा खेल… सब...

नीतीश कुमार पोस्टर: बिहार की सियासत में पोस्टरों का दौर हमेशा गरमाया रहता है...

Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाथनगर थाना क्षेत्र...