back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

ईद मिलादुन्नबी की निकल रही थी जुलूस, DSP की कार के पास सुसाइड बॉम्‍बर ने खुद को उड़ाया, 52 की मौत, सौ से अधिक की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पाकिस्तान में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर जोरदार आत्मघाती हमला हुआ है। विस्फोट में एक पुलिस अफसर सहित 52 लोगों की मौत हो गयी। हादसे में 130 से अधिक घायल हुए हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

- Advertisement -

मास्तुंग के असिटेंट कमिश्नर अत्ताहुल मुनीम ने कहा है कि बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास एक विस्फोट हुआ। ये तब हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए वहां इकट्ठा हो रहे थे।

- Advertisement -

बलूचिस्तान के मस्तुंग में शुक्रवार को लोग ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान अल-फलाह मदीना मस्जिद के पास जुलूस के बीच में एक आत्मघाती हमलावर ने घुस कर साथ चल रही पुलिस उपाधीक्षक नवाज गिश्कोरी की गाड़ी के पास धमाका कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Vending Zone: पटना में जल्द बनेंगे 36 नए वेंडिंग जोन, वेंडरों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा ले जाया जा रहा है।

और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। जान अचकजई ने कहा, हमारे दुश्मन विदेशी मदद से बलूचिस्तान में धार्मिक सहिष्णुता और शांति को खत्म करना चाहते हैं. विस्फोट असहनीय है।

धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। धमाका होते ही वहां भगदड़ मच गयी। लोग इधर-उधर भागे और अफरा-तफरी में एक दूसरे को कुचलने भी लगे। जुलूस की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सहित 52 लोगों की मौत हुई है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद जावेद लाहिरी ने इस विस्फोट को आत्मघाती हमला करार दिया है।

कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक खादिम हुसैन रिंद ने पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार हादसे में 130 से अधिक लोग घायल हुए

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े 50 लाख से अधिक की ज्वेलरी लूट, विरोध में सड़क जाम, नारेबाजी

हैं। धमाके के बाद पहुंचे राहत कर्मियों को भयावह दृश्य देखने को मिले। दूर-दूर तक शव पड़े थे। जहां कुछ देर पहले धार्मिक नारे सुनाई दे रहे थे, वहां घायलों की चीखें गूंज रहीं थी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कुछ की हालत अत्यधिक गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आसपास के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गयी है। गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 विश्व कप 2026: 2007 का संयोग, क्या भारत फिर रचेगा इतिहास?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में एक बार फिर उम्मीदों...

Mardaani 3: बॉक्स ऑफिस पर जारी है रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का दबदबा, जानिए 15वें दिन की कमाई!

Mardaani 3 News: रानी मुखर्जी की दमदार अदाकारी से सजी फिल्म 'मर्दानी 3' ने...

यूपी बोर्ड एग्जाम: फरवरी में शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पुख्ता तैयारी, 42 हजार से अधिक छात्र देंगे इम्तिहान

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं...

एक लाख की Bike Sales पर डीलर कितना कमाते हैं?

Bike Sales: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप अपने सपनों की नई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें