spot_img

जहानाबाद में जमीन की दाखिल खारिज के लिए 1 लाख घूस लेते सीओ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने घर से दबोचा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

जहानाबाद जिले में गुरुवार सुबह काको के अंचल अधिकारी दिनेश प्रसाद को निगरानी की टीम ने जहानाबाद स्थित गांधी नगर मोहल्ले में एक लाख रुपये घूस की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि बिहार में दाखिल खारिज को लेकर चल रहा वसूली का खेल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा खबर जहानाबाद जिले ने इस बात पर सीधी तौर पर मुहर लगा दी है। इसमें निगरानी की टीम ने आज सुबह सवेरे अंचल अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। काको के सीओ दिनेश प्रसाद को निगरानी की टीम ने आज जहानाबाद स्थित गांधी नगर मोहल्ले में सुबह सवेरे एक लाख रुपये घूस की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

दिनेश प्रसाद जहानाबाद जिले के काको अंचल अधिकारी हैं, जिन्हें पटना निगरानी विभाग की टीम ने जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में सुबह सुबह एक लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैं चिल्लाती रही...' 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और...

निगरानी विभाग की 10 सदस्यीय टीम ने गुरुवार की सुबह करीब सात बजे शहर के जहानाबाद के गांधी नगर मोहल्ला मे छापेमारी कर काको के सीओ दिनेश कुमार सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया। वह एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए हैं।

इस मामले में शिकायतकर्ता ओएना गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि मेरा एक बीघा जमीन का दाखिल खारिज करने के एवज में वह हमसे एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसको लेकर पिछले वह कई महीनों से हमें दौड़ा रहे थे। इन बातों से परेशान होकर हमने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी और तब यह जाकर बड़ी कार्रवाई हुई है।

काको सीओ दिनेश प्रसाद जमीन की दाखिल खारिज के नाम पर एक लाख घूस की रकम ले रहे थे। शिकायतकर्ता ओएना गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि मेरा एक बीघा जमीन का दाखिल खारिज करने के एवज में वह हमसे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर पिछले वह कई महीनों से हमें दौड़ा रहे थे। इन बातों से परेशान होकर हमने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी और तब यह जाकर बड़ी कार्रवाई हुई है। इन दिनों जमीन की दाखिल खारिज के नाम पर घूस लेने का खेल चल रहा है।

मामले के सत्यापन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर निगरानी विभाग के आरक्षी उपाधीक्षक अरुण पासवान के नेतृत्व में निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडेय के अलावा पुलिस निरीक्षक योगेंद्र कुमार और मुरारी प्रसाद समेत 10 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि वैना निवासी राहुल कुमार से काको के हाजीपुर गांव के समीप उनकी जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए कई बार उन्हें इधर से उधर भटकाया जा रहा था और फिर घूस की मांग की गई थी।  राहुल ने निगरानी विभाग में मामला दर्ज कराया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice