back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Uttar Pradesh News| अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से संदिग्ध मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Uttar Pradesh News| उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान 25 साल के शत्रुघ्न विश्वकर्मा की गोली लगने से मौत हो गई। शत्रुघ्न विश्वकर्मा की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस जांच कर रही है कि गोली सामने से सिर में कैसे लगी? हालांकि, पुलिस का (Suspicious death of a soldier deployed for the security of Ayodhya Ram temple after being shot) कहना है कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सारी चीजें स्पष्ट होगी।

- Advertisement -

Uttar Pradesh News| हादसा, बुधवार सुबह की है। जहां, राम मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चली

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह की है। जहां, राम मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चली। इसमें यूपी एसएसएफ के जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा की मौत हो गई। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सभी बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही हैं।

- Advertisement -

Uttar Pradesh News| शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या या हादसा हो सकता है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई, साथी सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जवान को गोली लगी थी तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या या हादसा हो सकता है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: अप्रैल से बढ़ेगा बिजली का बोझ, उपभोक्ताओं पर 3200 करोड़ का झटका!

Uttar Pradesh News| साथी सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे तो देखा

अंबेडकरनगर के रहने वाले विशेष सुरक्षा बल(एसएसएफ) जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा की ड्यूटी अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में लगी थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि बुधवार की सुबह पांच बजे के दरमियान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा घायल अवस्था में फर्श पर पड़ा है। आनन-फानन में अन्य सहकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uttar Pradesh News| फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की

घटना की जानकारी आईजी प्रवीण कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस कप्तान राजकरण नैय्यर ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट हो सकेगी।शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच का था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें