back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

गया में चीनी संदिग्ध महिला कर रही दलाई लामा की जासूसी, धर्म गुरु की जान को खतरा…पुलिस की सामने आई स्कैच,

spot_img
- Advertisement -

बोधगया जिले में बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा की जान को खतरा है। ख़ुफ़िया सूत्रों के मुताबिक दलाई लामा की निगरानी करने को चीन से एक महिला जासूस आई है, जो कि बोधगया में भिक्षु बनकर घूम रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया में आए हुए है। वह 19वीं बार 3 दिवसीय कालच्रक पूजा का आयोजन में शामिल हो रहे हैं। दलाई लामा का यहां तीन दिवसीय विशेष शैक्षणिक सत्र है। इस दौरान चीन की एक महिला दलाई लामा की निगरानी कर रही है। महिला संदिग्ध क्यों और कैसी है। इसके जवाब में एक स्क्रैच जारी की गई है।

- Advertisement -

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से स्कैच जारी कर चीनी महिला की खोज की जा रही है। दलाई लामा की जान के खतरे की संभावना को देखते हुए उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPS Transfer News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नवगछिया और लखीसराय समेत ट्रांसफर की नई सूची जारी, देखें लिस्ट

एक बार फिर से चीन की नापाक हरकत सामने आई है। ख़ुफ़िया विभाग के मुताबिक दलाई लामा को चीनी महिला जासूस अपना निशाना बना सकती है। दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही खुफिया एजेंसियों की ओर से संदिग्ध महिला की तलाश जारी है। पुलिस बोधगया के गेस्ट हाउस, लॉज, होटल एवं मठों में तलाश कर रही है।

चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस को शक है कि चीनी महिला बिहार में दलाई लामा की जासूसी के मकसद से भेजी गई है। चीनी महिला के फोटो का एक स्केच बुधवार की देर रात एसडीपीओ द्वारा सोसल इंटरनेट पर जारी किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Police Shooting: गायघाट में आधी रात को गांव में घुसी पुलिस, एक चूक से चली गोली और बिछ गई लाश! थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

गया पुलिस सोशल मीडिया की मदद से इस संदिग्ध चीनी महिला को तलाश रही है। सेंट्रल सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी इसे लेकर सक्रिय हैं। पुलिस ने लोगों से उस महिला की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी को देने का आग्रह किया है।

पुलिस ने जिस महिला का एक स्कैच जारी किया है उसका नाम सांग जियालोन है। गया पुलिस ने बताया कि उन्हें गया में रह रही एक चीनी महिला के बारे में जानकारी मिली है। इस महिला के बारे में उन्हें पिछले दाे साल से इनपुट मिल रहे थे। इस बारे में एक अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां महिला को ढूंढ रही हैं।

यह भी पढ़ें:  LPG e-KYC अब अनिवार्य: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सब्सिडी के लिए करें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण

पुलिस को यह आशंका है कि संदिग्ध महिला बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की जासूसी कर रही थी। वही खुफिया एंजेसियां उस संदिग्ध महिला को ढूंढ निकालने में जुटी हैं। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी स्कैच भी जारी कर दिया है। पुलिस फिलहाल बोधगया के गेस्ट हाउस, लॉज, होटल मठों में तलाशी कर रही है।

 

इस मामले में यह जानकारी भी है कि इससे करीब तीन महीने पहले ही एक संदिग्ध चीनी जासूस को बोधगया पुलिस ने पकड़ा था। जिसकी जांच अब भी जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में Sanju Samson की एंट्री, क्या धोनी की विरासत संभालेंगे सैमसन?

Sanju Samson: आईपीएल प्रेमियों, क्या आप तैयार हैं एक ऐसे बदलाव के लिए जो...

जामिया एडमिशन: सुनहरा मौका, 30 नए कोर्स और फीस में बड़ी राहत

Jamia Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह...

Bhagalpur High Court Bench: भागलपुर में हाई कोर्ट बेंच की मांग ने पकड़ा जोर, 100 दिन से जारी धरना, क्या झुकेगी सरकार?

High Court Bench: न्याय का तराजू भारी तो होता ही है, लेकिन पूर्वी बिहार...

Darbhanga News: ‘अंगूठे’ के क्लोन से Aadhaar Card का खेल, पढ़िए…₹400 तक की संगठित चक्रव्यूह!

Aadhaar Card: पहचान का जो दस्तावेज़ आपकी पहचान बताने के लिए बना था, वही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें