spot_img

भागलपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड उप डाकघर और जिला अभियंता कार्यालय में भीषण चोरी, सफाईकर्मी की ईंट से कुचलकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से बड़ी खबर है जहां जोगसर थाना क्षेत्र के जिला परिषद कार्यालय के बगल में स्थित भागलपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड उप डाकघर और जिला अभियंता कार्यालय में देर रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। वहीं, दोनों कार्यालयों के ताले तोड़कर भीषण चोरी की। इस बीच यहां सफाई कर्मी  फुचो मंडल की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि चोरी की वारदात का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे वहीं ईंट से कुचलकर मार डाला।

- Advertisement -

जानकारी के अुनसार, गुरुवार को जोगसर थाना क्षेत्र के जिला परिषद के समीप स्थित भागलपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड उप डाकघर और जिला अभियंता कार्यालय के समीप सफाई कर्मी फुचो का शव मिला है। वहीं, दोनों कार्यालयों का ताला टूटा हुआ है। बताया जा रहा है की चोरों ने ताला तोड़कर कार्यालय में चोरी किया।

- Advertisement -

इसी दौरान यहां साफ सफाई करने वाले फुचो मंडल की ईट से कूच कूच कर हत्या कर दी। मृतक कार्यालयों में साफ सफाई का काम करता था और देर रात यहीं पर था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में सिर कटी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का धड़, जानकी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन फंसी, पढ़िए...हत्या की गंध, मुंडी गायब!

परिजन का कहना है कि सुबह जब वह नहीं आया तब उसकी खोजबीन की गई और जब जिला परिषद कार्यालय स्थित डाक घर पहुंच कर देखा तो वहां उसका शव पड़ा हुआ था। दोनों कार्यालयों का ताला टूटा हुआ देखा गया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। डाक अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।

परिजन का कहना है कि मृतक यहां साफ सफाई का काम करता था। जबकि डाक अधीक्षक का कहना है कि वह उनका कोई काम नहीं करता था। उधर घटना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को खबर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। जिससे चोरों और हत्यारों का सुराग मिल सके।

परिजनों का कहना है कि मृतक यहां साफ सफाई का काम करता था। जबकि डाक अधीक्षक का कहना है कि वह उनका कोई काम नहीं करता था। घटना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को खबर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। जिससे चोरों और हत्यारों का सुराग मिल सके।

वही, परिजन कह रहे हैं कि फुलो यही काम करते थे। वहीं डाक अधीक्षक इस बात से इंकार कर रहे हैं। इसको लेकर परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि सुबह जब वह नहीं आए तब उसकी खोजबीन की गई और जब जिला परिषद कार्यालय स्थित डाक घर पहुंच कर देखा तो वहां उसका शव पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका में Fake Teachers, 10 'फर्जी गुरुओं' पर FIR, निगरानी ने कई को दबोचा, मचा हड़कंप!

वही दोनों कार्यालयों का ताला टूटा हुआ देखा गया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डाक घर के अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, उन्होंने फुलो के बारे में जो जानकारी दी उससे लोगों में उबाल है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM News: नीतीश के पाले में गेंद, CM आवास पर हाईवोल्टेज मीटिंग का अथ CM कथा… जिसके सिर Nitish का हाथ, उसी के...

बिहार सरकार गठन: बिहार में इन दिनों सियासी पारा आसमान छू रहा है। नई...

Vaishali News: लालगंज हादसे में युवक की मौत, लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर लाश रखकर लोगों का बवाल!

सड़क दुर्घटना: बिहार के वैशाली जिले में सड़क पर खून बहा, न्याय की आस...

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार, नया CM… बढ़िया है… BJP की हाई-प्रोफाइल बैठक आज, मामा खोलेंगे भांजे की किस्मत!

Bihar New Government: बिहार में अगले सियासी दांवपेंच का केंद्र आज पटना बनने वाला...

Bihar Politics: तेजस्वी का Nitish पर बड़ा कटाक्ष ’26 से 30, नहीं रहे नीतीश’, पढ़िए… ’10 हज़रिया जबरन छुट्टी’

Bihar Politics: बिहार की सियासत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...