spot_img

डिप्टी सीएम Tejashwi Yadav के भाई को दौड़ा–दौड़ा के दागी ताबड़तोड गोलियां, फूटा कार का शीशा बाल बचे

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर है। सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सगे ममेरे भाई रणधीर यादव अपराधियों के शिकार हो गए। जब वो अपने ससुराल से वापस पटना वाया जेपी सेतु से अटल पथ होते हुए लौट रहे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामले में रणधीर ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास समेत उस रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।दरअसल,रणधीर यादव बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सगे मामा पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष यादव के बेटे है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Road Accident: साले की शादी में Muzaffurpur जा रहे युवक को समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर दूध टैंकर ने कुचला, मौत, पत्नी घायल

रिश्ते में डिप्टी सीएम के ममेरे भाई रणधीर पर राजधानी की सड़क पर अपराधियों ने फायरिंग की है। इस घटना में रणधीर यादव बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। विगत लंबे समय भांजे डिप्टी सीएम और मामा सुभाष यादव के परिवार में संबंध अच्छे नही और दोनों परिवारों में रिश्ते सहज भी नही है।

 

राजधानी की सड़क पर रणधीर पर फ़ायरिंग की यह घटना उस वक्त हुई जब वो वैशाली जिले के महुआ स्थित अपने ससुराल से एयरपोर्ट थाना इलाके के विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास लौट रहे थे।

बकौल रणधीर के अपनी कार में सवार होकर वो जेपी सेतु को पार कर अटल पथ की ओर आगे बढ़े थे। तभी बेहद तेजी से दौड़ रही एक कार और रणधीर की कार आपस मे टकराने से बाल बाल बची। इस परवाह किए बगैर उक्त कार तेज रफ्तार से आगे निकल गई।खैर,दुर्घटना से बचकर जब रणधीर की गाड़ी अटल पथ से होकर विधायक कॉलोनी स्थित आवास की ओर बढ़ी तो वो कार जिससे टक्कर होते होते रह गई को ओवरटेक कर आगे निकल गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: निशांत कुमार ने क्यों ठुकराई उपमुख्यमंत्री की कुर्सी? सामने आया नीतीश के बेटे का बड़ा प्लान!

 

फिर तो उक्त कार में सवार अपराधियों ने रणधीर की कार को रगेद दिया और फिर दनादन फायरिंग कर दी। इस हमले में रणधीर बाल बाल बच गए लेकिन कार का पिछला शीशा भी टूट गया। रणधीर के मुताबिक अपराधियों ने उनकी गाड़ी के ऊपर ताबड़तोड 4-5 गोलियां दागी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...