back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

Nepal News: भूस्खलन से दस लोगों की मौत

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर है। भूस्खलन से दस लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन घर इसकी चपेट में आकर पूरी तरह तबाह हो गए। फिलहाल, छह शवों को बरामद कर लिया गया है। अन्य की तलाश चल रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा, रामेछाप जिले के शैलुंग में हुआ है। आज रविवार की सुबह अचानक भूस्खलन में ये तीनों घर चपेट में आ गए। इन घरों में रहने वाले दस लोगों की मौत हो गई। जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। मलबा हटाया जा रहा है।

जिला पुलिस कार्यालय रामेछाप के सूचना अधिकारी कौशल न्यौपाने के अनुसार अब तक जिनका शव बरामद किया जा चुका है उनकी पहचान 57 वर्षीया उर्मिला पहाड़ी, 30 वर्षीय संदीप पहाड़ी, 11 वर्षीय संतोष पहाड़ी, 14 वर्षीय विज्ञान पहाड़ी, 30 वर्षीय चंडिका श्रेष्ठ और उनके 18 महीने के बेटे आयुष श्रेष्ठ के रूप में हु़ई है।

टोकरपुर और दोरम्बा से पुलिस बल और सेना बचाव अभियान में लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूस्खलन में अंधेरी नदी का कंक्रीट पुल भी बह गया है। हादसा, आज सुबह 3:35 बजे हुआ। पुलिस देर से पहुंच पाई। क्योंकि अंधेरी नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो चुका था।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें