spot_img

बिहार में खाकी वर्दी वाले शराब के नशे में…नशे में धुत जमादार ने किया फरियादी महिला के साथ दुर्व्यवहार, हंगामा करते गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बिहार में शराब बंदी का माखौल खुद खांकी वर्दी वाले ही उड़ा रहे हैं। जिले के पहाड़पुर थाना में पदस्थापित जमादार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। वह एक पीड़ित महिला की शिकायत पर की गई जांच मे जमादार शराब के नशे मे धुत पकड़ा गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला थाना में केस के पैरबी करने गयी थी। जहां उक्त जमादार ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। पीड़िता महिला ने इसकी शिकायत एसपी डॉ. कुमार आशीष से की,जिसके बाद एसपी के निर्देश पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार की ओर से मामले की त्वरित जांच की गई।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे पहाड़पुर थाना के जमादार अरविंद तिर्की को अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जमादार अरविंद तिर्की शनिवार की शाम कहीं से शराब पीकर थाने पहुंचा और परिसर में हंगामा करने लगा।बिहार में खाकी वर्दी वाले शराब के नशे में...नशे में धुत जमादार ने किया फरियादी महिला के साथ दुर्व्यवहार, हंगामा करते गिरफ्तार

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

इस दौरान वहां किसी केस के सिलसिले में अपना पक्ष रखने एक महिला पहुंची थी, उससे भी जमादार ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला और उसके साथ आए स्वजनों ने जमादार की हरकत की सूचना पुलिस अधीक्षक को फोन पर दी। इसपर उन्होंने अरेराज डीएसपी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जमादार को शराब के नशे में पकड़ा और बाद में उसकी मेडिकल जांच कराकर गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी की जांच में जमादार हाबिल तिर्की नशे की हालत में पकड़े गए। डीएसपी के निर्देश पर जमादार का मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने पर थाना पुलिस द्वारा जमादार को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...