back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने उपमुखिया को गोलियों से भूना, गैंगवार की आशंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने उपमुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब उप मुखिया अजय पासवान खाना खाकर घर के बाहर खड़े था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, करीब दस की संख्या में हमलावर हथियारों से लैस थे। पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों ने उप मुखिया अजय पासवान को पकड़ लिया।

- Advertisement -

नजदीक से दो गोली मार दी। गोली लगते ही उपमुखिया बेहोश होकर गिर गए। उन्हें मरा हुआ समझकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना की वजह पता नहीं लग सकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, क्या होगा सरकार का अगला कदम?

ग्रामीणों का कहना है कि अजय कुमार खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ घूमने जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने घेरकर उन्हें गोलियों से भून दिया। पुलिस का कहना है कि बीते महीने अपराधी मोनू की झारखंड में हत्या हो गई थी। इसमें अजय का नाम उछला था।

लोगों का कहना है कि जिस हत्याकांड में मंजीत कुमार आरोपी हैं, उसमें अजय पासवान गवाह के रूप में सम्मिलित थे। परिजनों के अनुसार, इसी वजह से उप मुखिया अजय पासवान की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सूत्रों की माने तो यह हत्या गैंगवार में की गई है। अजय कुमार पासवान कई प्रकार के संदिग्ध गतिविधि में शामिल था। क्षेत्र में शराब की बिक्री करवाने के साथ-साथ उसने कुछ अपराधियों का एक गिरोह तैयार कर लिया था जो विभिन्न घटनाओं को अंजाम देते थे।

फिलहाल इस हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तथा गांव की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें:  Manipur Internet Suspension: मणिपुर में बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेट बंद, 5 दिनों तक सेवाएं निलंबित

एसपी योगेन्द्र कुमार ने रविवार को बताया कि रात करीब दस बजे रुदौली पंचायत के उप मुखिया अजय पासवान को पांच-छह लोगों ने गोली मार दी। घायल की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी एवं बछवाड़ा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तथा उसे सदर अस्पताल ले गए, उसे यहां मृत अवस्था में लाया गया था।

यह भी पढ़ें:  संसदीय गतिरोध: लोकसभा में महिला सांसदों के हंगामे पर भाजपा का पलटवार, 'कठोरतम कार्रवाई' की मांग

तेघड़ा डीएसपी ने भरौल में घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की है। पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Monalisa Bollywood Debut: महाकुंभ से बॉलीवुड तक, मोनालिसा ने ‘द मणिपुर डायरीज’ से मचाया तहलका!

महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए अपनी कजरारी आँखों और मासूम चेहरे से लाखों...

Bihar Film Industry: फिल्म इंडस्ट्री पर बोले मनोज बाजपेयी, बिहार बनेगा देश का अगला बड़ा फ़िल्मी हब

Bihar Film Industry: एक समय था जब बिहार की पहचान सिर्फ उसकी गौरवशाली विरासत...

Bokaro Municipal Election 2026 की बजी रणभेरी: दूसरे रेंडमाइजेशन में 1110 कर्मियों की लगी ड्यूटी, जानें कैसे होगी पारदर्शी वोटिंग

Bokaro Municipal Election: लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति डालने की तैयारियां अब अपने अंतिम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें