back to top
4 मई, 2024
spot_img

Earthquake News। 25 सालों का सबसे बड़ा भूकंप आया…

spot_img
Advertisement
Advertisement

Earthquake News। 25 सालों का सबसे बड़ा भूकंप आया…ताइवान में पिछले 25 सालों में सबसे बड़ा भूकंप बुधवार को आया है। उत्तरी तट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 7.2 तीव्रता बताया जा रहा है, जिससे ताइवान की राजधानी ताइपे में अंधेरा छा गया। शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। अभी जान माल के नुकसान की बात स्पष्ट नहीं है। इस भूकंप ने जापान के दक्षिणी द्वीपों को हिलाकर रख दिया है। भूकंप के कारण तीन मीटर ऊंची सुनामी के लहरों की आशंका पैदा हो गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी  ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है।

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

Earthquake News।अब 9.8 फीट तक की सुनामी का पूर्वानुमान

इसके बाद जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने 9.8 फीट तक की सुनामी का पूर्वानुमान बताया है। तीव्र भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के पास के तटीय क्षेत्रों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

Earthquake News।रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी

ताइवान न्यूज के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार, नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है।

Earthquake News।खतरनाक कोण पर झुकी हुई दिखाई दे रही हैं इमारतें

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से खबर आई है कि भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में स्थित है। हुआलिएन में कई इमारतें आंशिक रूप से ढह गई हैं और खतरनाक कोण पर झुकी हुई दिखाई दे रही हैं। अखबार ने वीडियो जारी कर पूरे मंजर को दिखाने का प्रयास किया है।

Earthquake News। एक्स पर पोस्ट में

एक्स पर JMA के आपदा तैयारी अकाउंट ने एक पोस्ट में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए चेतावनी दी है। उन्हें कहा गया है कि वह तब तक इलाका न छोड़ें, जब तक कि आगे की स्थिति साफ न हो जाए।

 ट्वीट के अनुवाद के मुताबिक लिखा गया, ‘3 तारीख को 9:01 बजे तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। सुनामी बार-बार आती है। जब तक चेतावनी न हटा ली जाए, तब तक अपना सुरक्षित स्थान न छोड़ें।’ JMA का कहना है कि ओकिनावा और मियाजोकिमा और येयामा द्वीप समूहों पर 10 फीट तक ऊंची सुनामी का खतरा है।

Earthquake News। यह 25 वर्षों में ताइवान का सबसे शक्तिशाली भूकंप है

भूकंप विज्ञान अधिकारियों ने कहा कि यह 25 वर्षों में ताइवान का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। ताइवान और के पड़ोसी देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। इस भूकंप का असर जापान पर भी देखा गया है। जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप ताइवान के पूर्वी तट पर हुलिएन काउंटी के जल क्षेत्र में केंद्रित था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भी तेज झटका दर्ज किया है।

Earthquake News। भूकंप बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:58 बजे आया

ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी और ताइवान न्यूज ने भू-गर्भीय हलचल का विवरण जारी किया है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी ने ताइवान क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि इसका ताइवान पर पड़ेगा। तटीय निवासियों को भारी बाढ़ के कारण होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया गया है। ताइवान में हाल के कुछ वर्षों में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:58 बजे आया। इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र द्वीप के पूर्व में हुलिएन शहर से 18 किलोमीटर दूर स्थित था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने रिक्टर पैमाने पर घटना की तीव्रता 7.2 आंकी है।

 

जरूर पढ़ें

Bihar Railways की Good News…गर्मी की छुट्टियों में लीजिए सफर का मजा… Samastipur-Jaynagar-Darbhanga के लिए Special Train

समस्तीपुर| दरभंगा | मधुबनी | देशज टाइम्स डेस्क रिपोर्ट | Bihar Railways की Good...

लीजिए भाई…Gaya Airport से Delhi के लिए Direct flight… सीधी उड़ान भरिए, सेवा शुरू

गया एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है।...

महिला सिपाही प्रिया पप्पी…पुलिस वर्दी में Social Media पर रील बनाने में सस्पेंड

पुलिस वर्दी में रील बनाने वाली महिला सिपाही सस्पेंड हो गईं हैं। हले भी...

जनता दरबार के बीच राजस्व कर्मी का ‘सिस्टम’, दाखिल-खारिज में लगेगा 7 हजार, बिछा निगरानी का जाल, फंसा घूसखोर

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में पटना से पहुंची विशेष निगरानी टीम ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें