मई,12,2024
spot_img

श्राद्ध कर्म से लौट रहे यात्रियों की नाव गंडक में पलटी, 7 लोग डूबे, 2 लोग लापता, तलाश में जुटी SDRF की टीम

spot_img
spot_img
spot_img

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां नाव हादसे में सात लोग नदी में डूब गए। नाव डूबने की सूचना के बाद हड़कंप मचा गया। वहीं सात में से पांच यात्रियों ने किसी तरह तैरकर जान बचाई है, जबकि दो यात्री अब भी लापता हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक श्राद्ध कर्म से वापस लौटते समय गंडक नदी को पार करने के दौरान नाव पलट गई। इसमें नाव पर सवार सात लोग डूब गए। इनमें पांच सवार तैरकर बाहर निकल गए जबकि दो सवार अब भी लापता है।

नाव हादसे की सूचना एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया है। यह हादसा जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गंडक नदी में हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: लौकही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा, मोबाइल समेत बाइक जप्त, युवक मौके से फरार, छापेमारी में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसी दौरान सात लोग नाव से गंडक नदी में स्नान करने पहुंचे तो उसी दौरान नाव नदी में पलट गई और इसमें सवार सभी लोग डूबने लगे। हालांकि, काफी मश्कत के बाद पांच लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली है। जबकि, दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

वहीं, इस घटना को लेकर नजदीकी थाने को सुचना दे दी गई है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। ये लोग गायब हुए डोंबों लोगों की शव के खोजबीन में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News : Khajauli News : तेज रफ्तार हाइवा ने दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति नाजुक

नदी का बहाब तेज होने के कारण फिलहाल कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है। हालांकि, अभी भी घटनास्थल पर लोग मौजूद हैं। और, इन दोनों की तलाश जारी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें