back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Bihar Crime: देश के सबसे बड़े 55 करोड़ के सोना लूट कांड का अपराधी गैंगवार में ढ़ेर, अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर बीच सड़क पर गोलियों से भून डाला

2019 में हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस से 22 किलो से अधिक के सोने की लूट में जेल में बंद मनीष कुमार को जेल के भीतर ही गोली मारी गईं थी, इसी के प्रतिशोध में शायद दो बाइक से चार की संख्या में आए अपराधियों ने राजहनी को किया छलनी, पांच महीना पहले ही राज भी जेल से बाहर आया था, पुलिस की तेज तहकीकात

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुनील सहनी, पटना। पटना से सटे हाजीपुर में बड़ा गैंगवार हुआ है। यहां गैंगवार में एक गुट ने हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 27 साल के यूसुफ कैसर उर्फ राज हनी को गोलियों से भून डाला। वह देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड का आरोपी था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास दो बाइक सवार चार अपराधी हथियारों से लैस होकर पहुंचे और आते ही राज हनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisement -

राज हनी पांच महीना पहले ही जेल से बाहर आया था। 2019 में हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस से 22 किलो से अधिक के सोने की लूट हुई थी। इसकी कीमत करीब 55 करोड़ के आसपास आंकी गई थी। इस सोना लूट कांड में आरोपी के तौर पर राजहनी का नाम भी था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: बिहार में समय से पहले तपिश, मार्च में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने आर एन कालेज के निकट उसे गोलियों से भून डाला। पूरे शरीर में 7 गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए।

दोस्त ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में लें गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन को इसकी सूचना दिया गया। इसके बाद परिवार वाले भी भी अस्पताल पहुंचे जहां रोते-रोते बुरा हाल है।

इससे पहले तीन जनवरी 2020 में एक हाजीपुर जेल में बंद कैदी को गोली मारकर जेल के अंदर हत्या कर दी गई। सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गईं थी।

अपराधी मनीष कुमार सिंह जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल के अंदर से गिरफ्तार भी किया था।

यह भी पढ़ें:  Kashmiri students Punjab: रमज़ान पर पंजाब में बवाल, छात्रों को मिली धमकी... पढ़िए हॉस्टल से निकलो और एडमिशन रद्द! जानिए CT यूनिवर्सिटी में विवाद की जड़ क्या है?

वारदात रविवार की रात हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा इलाके में अंजाम दी गई। हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें हनी सड़क किनारे खड़ा है। इसी दौरान दो बाइक पर चार लोग पहुंचते हैं और उस पर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं।

जेल से छूट कर आने के बाद यूसुफ एक दोस्त के साथ घरवालों से अलग रह रहा था। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज पोखरी के समीप दो बाइक सवार चार अपराधियों ने हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है।

23 नवंबर 2019 को हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक से लगभग 55 किलो सोना लूट लिया गया था। लूटकांड में शामिल आरोपियों में एक हनी राज भी था। चार-पांच महीने पहले यह जेल से छूटकर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार अवसर

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस तहकीकात में जुटी है। जहां तस्वीर में साफ दिख रहा है कि दो बाइक पर चार की संख्या में बदमाश पहुंचते हैं और सड़क पर खड़े राजहनी पर गोली बरसाने लगते हैं।

वह जान बचाने के लिए भागता है लेकिन अपराधी दौड़ते हुए उसका पीछा करते हैं। इसके बाद राजहनी को पीछे से पीठ में सात गोली मारी। गोली मारने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज के शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये स्टॉक्स: बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के लिए अहम अपडेट्स

Stock Market: 24 फरवरी मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए...

Horoscope Today: 25 फरवरी 2026: दैनिक राशिफल और ग्रह दशाएं

Horoscope Today: प्रत्येक दिवस प्रकृति के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की सूक्ष्म चाल से...

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट: जानिए कब आएगा 12वीं परीक्षा का परिणाम

Bihar Board Inter Result: बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे पहले परीक्षा परिणाम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें