back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

RJD नेता, पूर्व मुखिया और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, ग्रामीणों की मॉब लिंचिंग, अपराधी की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां वीरपुर थाना क्षेत्र में राजद नेता पूर्व मुखिया और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतो को गोली मारने वाले अपराधी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

- Advertisement -

इस दौरान अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा और एक स्थानीय निवासी सौरभ महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात वीरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की है। जहां, मुखिया को गोली मारने के बाद उग्र ग्रामीणों ने मॉब लिचिंग की वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात अपराधियों ने भोज खाकर घर लौट रहे राजद नेता पूर्व मुखिया और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतो को गोली मार दिया था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुखराम महतो का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

गोली मारने वाले आरोपितों को पुलिस खोज रही थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी सौरभ महतो को पीट-पीटकर कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।

बताया जाता है कि आरोपी सौरभ महतो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों को अपनी ओर दौड़ता देखकर इसने भागने का प्रयास किया। लेकिन, आक्रोशित लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।

आरजेडी नेता को गोली मारने के बाद आरोपी सौरभ महतो गांव के ही एक मकान में छिपा हुई था। जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को मिली, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने घर को घेर लिया और आरोपी को घर से खींचकर बाहर निकालने के बाद पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए वीरपुर पीएसची में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोपी सौरभ को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर बड़हारा गांव में तनाव व्याप्त है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में मौसम का यू-टर्न, 15 फरवरी से लीजिए बारिश का मजा, IMD की अलर्ट

आरोपित के पिटाई की सूचना मिलते ही पहुंची वीरपुर थाना की पुलिस ने उसे ग्रामीणों से बचाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।

जहां इलाज के दौरान सौरभ महतो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बड़हरा निवासी स्वर्गीय गौरी महतो का पुत्र सौरभ महतो भी अपराधी था और करीब एक साल पहले हत्या के एक मामले में जेल से निकला था।

यह भी पढ़ें:  Tej Pratap Yadav Controversy: मेडिकल रिपोर्ट में 'पति के नाम' का खुलासा, क्या इसी वजह से RJD से दूर हुए तेज प्रताप?

जेल से निकलने के बाद इसकी संदेहास्पद गतिविधि को देखकर सुखराम महतो ने पंचायती के दौरान सुधरने की सलाह दी। इसी से आक्रोशित होकर उसने रात में सुखराम महतो को गोली मार दी।

सदर डीएसपी के नेतृत्व में चल रही पुलिस छापेमारी के डर से सभी आरोपी फरार थे। सुबह में सौरभ जब घर पर चाय पीने आया तो इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ गई तथा आक्रोशित भीड़ के हत्थे चढ़ कर मारा गया।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस और कार की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

सदर डीएसपी अमित कुमार ने मंगलवार को सुबह बताया कि सोमवार की देर शाम पूर्व मुखिया और वर्तमान सरपंच पति सुखराम महतो को अपराधियों ने गोली मार दी थी। अनुसंधान में तीन अपराधियों के नाम सामने आए थे।

इसमें से मुख्य आरोपी सौरभ महतो को मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सौरभ भी अपराधी था एवं उस पर कई मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें