spot_img

ससुराली घर की दहलीज पर बेटी का पिता ने कर डाला अंतिम संस्कार

बेटी की हत्या का ससुरालवालों से बड़ा प्रतिशोध

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां नवविवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। इसके बाद नवविवाहिता सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रामपुर सावना गांव के शंभु प्रसाद की पुत्री बीस वर्षीय निशा कुमारी के परिजनों ने आक्रोशित होकर नवविवाहिता की चिता ससुराल वालों के घर के बाहर ही सजा दी।

- Advertisement -

उसका अंतिम संस्कार वहीं ससुराली घर के बाहर कर दिया। मामला,  जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव का है। जहां ससुराल के बाहर ही जबरन पति मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के डाक्टर मुकेश कुमार से चिता को अग्नि दिलाई गई। अब पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता निशा की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव को मायके वालों को सौंप दिया।

- Advertisement -

आक्रोशित मायके वालों ने शव को श्मशान ले जाने के बजाय उसकी ससुराल पहुंच गए। घर के दरवाजे पर ही अपनी बेटी की चिता सजाकर दाह संस्कार कर दिया। जबरन उसके पति से मुखाग्नि दिलवाई।

इसके बाद मायके वालों ने पति समेत ससुराल के छह सदस्यों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने नवविवाहिता के आयुर्वेद चिकित्सक पति मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मांझागढ़ थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने आरोपी पति को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है, तहकीकात जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...