spot_img

‘SP’ की ‘डर्टी पिक्चर’! कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला मधेपुरा SP का सरकारी मोबाइल, सहरसा में पकड़ी गई महिला, कह दी वर्दी की कालिख पर बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा (Madhepura) में पुलिस महकमे के एसपी का मोबाइल फोन कॉलगर्ल सप्लायर (Call Girl Supplier) महिला के पास से बरामद हुआ है। मधेपुरा SP का मोबाइल लड़कियां सप्लाई करने वाली महिला के पास मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का कहना है कि मधेपुरा में कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है। उसे सहरसा में पकड़ा गया और वहीं डीआईजी ऑफिस में पूछताछ की गई। इसी पूछताछ का वीडियो सामने आया है।

- Advertisement -

इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में कथित सप्लायर महिला दावा कर रही है कि वो मधेपुरा में कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है।

- Advertisement -

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सहरसा डीआईजी कार्यालय में बनाया गया है। वीडियो में महिला यह भी कह रही है कि उसने मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने स्थित एसपी के आवास पर एक लड़की भेजी थी जिसने यह मोबाइल फोन चोरी (Mobile Phone Theft) कर उसे दिया था।

- Advertisement -

इस पूछताछ में महिला मधेपुरा पुलिस के आलाधिकारियों को नंगा कर दे रही है. कॉलगर्ल सप्लाइ करने वाली महिला ने वीडियो में बताया है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है। लड़की सप्लाई के एवज में उसे जो पैसे मिलते थे उसकी भी जानकारी दे रही है।‘SP’ की ‘डर्टी पिक्चर’! कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला मधेपुरा SP का सरकारी मोबाइल, सहरसा में पकड़ी गई महिला, कह दी वर्दी की कालिख पर बड़ी बातवीडियो में महिला ने दावा किया है कि मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था। जब साहब ने रुपए कम दिए तो उसी लड़की ने मधेपुरा SP का मोबाइल चोरी किया और उसे दे दिया।

मधेपुरा एसपी राजेश कुमार 25 से 31 अगस्त तक छुट्टी पर गए थे। इसके बाद मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज मिला था। इसी बीच साहब के द्वारा एक कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया गया था। रुपए नहीं मिलने से वह तकिये के नीचे रखा मोबाइल ही लेकर चली गई।‘SP’ की ‘डर्टी पिक्चर’! कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला मधेपुरा SP का सरकारी मोबाइल, सहरसा में पकड़ी गई महिला, कह दी वर्दी की कालिख पर बड़ी बातइसी बीच डीआईजी शिवदीप लांडे की ओर से कॉल करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया। उसके बाद एसपी का मोबाइल डीआईजी की सर्विलांस पर आ गया। मोबाइल का लोकेशन सहरसा में देख डीआईजी भी सकते में आ गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सहरसा से मोबाइल बरामद किया गया और महिला को भी पूछताछ के लिए लाया गया।

महिला बता रही है कि उसने मधेपुरा के डीएसपी साहब को एक लड़की सप्लाई किया था। महिला बता रही है कि मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर वह एक लड़की को भेजती थी। डीएसपी साहब के पास कई दफे लड़की भेजी गयी। पहली बार तो उन्होंने पैसे दिये थे लेकिन बाद में पैसा नहीं दिया। इसके बाद लड़की मोबाइल उठा कर ले आयी। महिला कह रही है कि डीएसपी की कोठी पर जो लडकी गयी थी उसने ही वहां से मोबाइल लाकर उसे दिया था।

महिला का दावा है कि वो और भी पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई कर चुकी है। वो अब तक यहां चार बार लड़की भेज चुकी है। उसने रेट को लेकर कहा कि 300 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से साहब लोगों के यहां लड़की भेजती थी। वहीं, ज्यादा देर लड़की रखने पर उसने 500 रुपया चार्ज करने की बात कही, लेकिन कई बार ‘काम’ करने के बाद भी रुपया नहीं दिए जाने के कारण लड़की ने मोबाइल फोन चुरा लिया। यह वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Murder News: सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: 12 साल की मासूम का गला रेता, खेत में मिला शव, हड़कंप!

दरअसल मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार जब छुट्टी पर गए थे तो मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज मिला था. एसपी अपना आधिकारिक मोबाइल डीएसपी को सौंप गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान डीएसपी ने एक लड़की (कॉलगर्ल) को अपने आवास पर बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Tree Collapse News: सीतामढ़ी में दुखों का पहाड़: पीपल का पेड़ गिरा, 5 मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

मनमुताबिक रेट नहीं मिलने पर लड़की उनके तकिये के नीचे रखा मोबाइल फोन लेकर चली गयी। इस बीच डीआईजी ने एसपी के नंबर पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर डीएसपी अमरकांत चौबा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। मोबाइल का लोकेशन सहरसा में होने से डीआईजी सकते में आ गए।

यह भी पढ़ें:  Dubai Road Accident News: दुबई में मातम! भीषण सड़क हादसे में सात भारतीय मजदूरों ने गंवाई जान, नौ घायल

पुलिस के द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मधेपुरा के एसपी का मोबाइल फोन बरामद किया. साथ ही जिस महिला के पास से यह फोन मिला उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। इसकी भनक लगते ही डीएसपी अमरकांत चौबे की ओर से आनन-फानन में एसपी के नंबर का डुपलिकेट सिम कार्ड निकाल कर उसे मोबाइल में डाल कर चालू किया गया। बहरहाल मामला सामने आने के बाद डीएसपी छुट्टी पर चले गए हैं।

हालांकि, अब इस वीडियो के बारे में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है। मधेपुरा एसपी राजेश कुमार का कहना है कि वे छुट्टी से वापस आए हैं, उन्हें इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है। कथिल कॉलगर्ल सप्लायर महिला का वीडियो वायरल होने के बाद इससे जुड़ा भेद खुल गया है, लेकिन पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Pension News: बड़ी खबर! पेंशनभोगियों को राहत, 10 जून को खातों में आएगी सीधे राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जून को लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के खातों में मई 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। दरभंगा में विशेष का#DarbhangaNews,#BiharPension,#DBTTransfer

Bihar Education News: बिहार की शिक्षा में क्रांति! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिथिलेश तिवारी की मुलाकात के बाद उम्मीद जगी, छात्रों को मिलेगा...

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर राज्य में शिक्षा सुधारों पर चर्चा की। इस बैठक में शिक्#BiharEducation,#MithileshTiwari,#DharmendraPradhan

Bihar BPSC News: BPSC परीक्षा पर बड़ा खुलासा: ये नियम भूले तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम, अभी चेक करें पूरी जानकारी!

Patna BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एडमिट कार्ड, फोटो और पहच#PatnaNews,#BPSCExam,#BiharRecruitment

Darbhanga Health News: जाले अस्पताल की लापरवाही! दवा न मिलने से मिर्गी पीड़ित किशोर की मौत, जानें पूरी घटना

दरभंगा के जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिर्गी से पीड़ित 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में आवश्यक इंजेक्शन न होने का आरोपDarbhangaNews,HealthCrisis,JaleHospital