
रिश्ता और शादी कहते हैं स्वर्ग में तय होता है। मगर, शादी कैसे होगी कहां होगी यह बेटी और बेटे के पिता तय करते हैं लेकिन गया में जो हुआ उस बेटी को दुनिया सलाम कर रही। क्योंकि, यह शादी अस्पताल में हुई। वजह यह बीमार मां की आखिरी इच्छा पूरी करने बीमार बेटी ने आइसीयू ICU में शादी रचाने को बाध्य हो गई। फिर 2 घंटे बाद जो हुआ…थमे नहीं आंसूओं से सैलाब क्योंकि मां की मौत हो गई…पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, गया जिले के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पीटल की है। जहां गुरारू प्रखंड के बाली गांव के रहने वाले ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा की तबीयत खराब चल रही थी। जिन्हें इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
डॉक्टर ने उस महिला की हालात को क्रिटिकल बताते हुए कहा कि उनकी किसी भी वक्त मौत हो सकती है। ऐसे में मरीज पूनम कुमारी ने अपनी आखिरी इच्छा जताते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी चांदनी की शादी देखना चाहती हूं।इधर, लड़की की मां की जिद के कारण दोनों की शादी इंगेजमेंट की निर्धारित तिथि के एक दिन पहले ही कर दी गई। दुखद बात यह रही कि शादी के महज दो घंटे बाद ही लड़की की मां का निधन हो गया। इसके बाद सभी की आंखें नम हो गईं।
फिर क्या, परिवार वालों ने पूनम कुमारी की आखिरी इच्छा पूरी करने बेटी चांदनी की शादी अस्पताल के आईसीयू में पूनम कुमारी के सामने ही करवाई। इस दौरान न लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के साथ-साथ अस्पताल के भी कर्मचारी मौजूद थे।
दरअसल, चांदनी का इंगेजमेंट 26 दिसंबर को होने वाला था लेकिन मां की इच्छा पूरी करनेव के लिए उसने आइसीयू में ही शादी कर ली। शादी पूरी होने के दो घंटे बाद ही मरीज़ की मौत हो गई। खुशी का सारा माहौल मातम में बदल गया।





