spot_img

बिहार में दिल्ली के साक्षी मर्डर जैसा कांड, लड़की ने बॉयफ्रेंड से शादी करने से किया इनकार, तो सिरफिरे ने प्रेमिका को घोंप दिए चाकू…12 बार चाकू से किया वार, लगातार

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी जिले में में दिल्ली के साक्षी मर्डर केस जैसा ही मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने युवती को 12 बार चाकू से वार किया है। युवती की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी प्रेमी ने उन्हें चाकू से हमला कर दिया।

- Advertisement -

घटना सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी पंचायत के हरि बेला गांव की है। जहां सिरफिरे आशिक चंदन ने शादी से इनकार करने पर लड़की को चाकू गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार आरोपी चंदन युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी पंचायत के हरिबेला गांव के ही एक सनकी युवक ने अपने गांव के ही युवती को शादी करने की जिद करने लगा। लड़की ने मना कर दिया तो लड़के ने लड़की को चाकू से बुरी तरह गोद कर जख्म कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर-मिर्ज़ा चौकी हाईवे: बिहार को मिलेगी 3,792 करोड़ की रफ्तार, जून तक पूरा होगा 124.41 KM लंबा 4-लेन कॉरिडोर

घटना के बाद आरोपी युवक फरार है। वही जख्मी युवती को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लड़की के पेट में 5, छाती में एक, और पैर पर एक बार चाकुओं से हमला करते हुए पूरे शरीर में 12 बार चाकू से हमला किया गया है।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी सहित उसका पूरा परिवार इस घटना के बाद फरार है। वहीं युवती पर हुए हमला के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

बथनाहा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी युवक अपने परिजनों समेत फरार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...

Bihar Education News: खुशखबरी! शिक्षकों की ट्रांसफर नीति में बड़े बदलाव, पढ़िए – TRE-4 का इंतजार और नए ऐलान

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा...