back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

शराब तस्करी में संलिप्त गुर्गों ने उपसंरपंच के पति को मारी गोली, इधर…रात को निकले एसपी, कह दी बड़ी बात, अब हर रात हर घर होगा Knock

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां शराब माफिया के गुर्गों ने उपसरपंच के पति स्थानीय निवासी बंगाली प्रसाद यादव के पुत्र चंदेश्वरी यादव को पीठ में गोली मार दी है।

- Advertisement -

वारदात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर-दो की है। जहां चंदेश्वरी यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो गोली उनकी पीठ में फंसी हुई है। इससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

इधर,अपराध और अपराधियों के खिलाफ एस ड्राइव का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए सभी थाना में फरार अपराधी, वारंटी और असामाजिक तत्वों की सूची बनाई गई है। वहीं, देर रात खुद एसपी योगेश कुमार इलाके में निकले।

- Advertisement -

उन्होंने कहा,जो अपराधी नहीं पकड़े जाएंगे, उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। सदर क्षेत्र के 40 अपराधियों की सूची बनाकर डीएसपी एवं पुलिस टीम के साथ छापेमारी की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी एक गांव को चिन्हित कर छापेमारी करेंगे। इसकी शुरुआत एसपी के नेतृत्व में बीते रात से की गई है। देर रात जब शहर के लोग सो रहे थे तो अचानक एसपी के नेतृत्व में बेगूसराय अनुमंडल की पूरी पुलिस टीम सड़क पर निकल गई।

इधर, उपसरपंच पति गंभीर रुप से घायल पड़े हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के वार्ड नं -8 की है।

मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शाहेबपुर कमाल पश्चिमी पंचायत की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम साहेबपुर कमाल निवासी महेश तांती ने अपने घरेलू विवाद की पंचायती के लिए उपसरपंच पति चंदेश्वरी यादव को बुलाया था और जब वो वहां पहुंचे उसी

यह भी पढ़ें:  Assam CM: हिमंता बिस्वा सरमा का दो टूक बयान, बोले- गिरफ्तारी मंजूर, लेकिन ...'मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ खड़ा रहूंगा'

वक्त अमित यादव नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और मोबाइल से किसी से बात करने लगा, और जैसे ही चंदेसरी यादव का ध्यान उस तरफ से हटा तो अमित यादव ने उन्हें गोली कर मौके से फरार हो गया।

चंदेश्वरी यादव का कहना है कि अमित यादव शराब के धंधे में लिप्त हैं और तकरीबन 8 माह पूर्व शराब मामले में अमित यादव जेल भी गया था।

यह भी पढ़ें:  Mathura News: हंसते-खेलते एक ही परिवार के पांच शव... दूध के गिलास और दीवार पर लिखा 'सुसाइड नोट'... पढ़िए दरवाजा खुला और सामने 5 लाशें ...अनसुलझे सवाल...

जब वह जेल से बाहर निकला तब उसे आशंका हुई कि चंदेश्वरी यादव के द्वारा ही पुलिस की मुखबिरी की गई थी और तभी से वह चंदेश्वरी यादव की हत्या की फिराक में था। जिसके बाद थाने में केस दर्ज किया गया।

इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है जिनमं 2 अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मुख्य आरोपी अमित कुमार की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बताया जाता है कि रात में पैसा लेनदेन का पंचायत करने के लिए महेश तांती ने उपसरपंच पति को बुलाया। इसी दौरान कैलू यादव के पुत्र अमित यादव नाम का अपराधी पीठ में गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar BJP President: नितिन नवीन का विधानसभा में 'राजतिलक', जब संजय सरावगी के साथ...सियासी मायने क्या है!

इसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली मारने वाला अपराधी अमित यादव संदिग्ध प्रवृत्ति का है। कुछ दिन पहले ही शराब मामले मे जेल से वापस आया है। उसने उप सरपंच पति को ही जेल भेजने का जिम्मेदार मानकर गोली मारी है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने रविवार की सुबह बताया कि रात में पंचायत करने के दौरान गांव के ही अमित कुमार यादव द्वारा उप सरपंच पति चंदेश्वरी यादव को गोली मारने की सूचना मिली। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि थाना द्वारा घटना का सत्यापन किया गया। आरोपी अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। फिलहाल वकील यादव एवं बिट्टू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें