spot_img

सड़क क्रास कर रहे राजद के वरिष्ठ नेता को बाइक सवार ने कुचला, मौत

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां आज अहले सुबह स्थानीय पोखरा मुहल्ला के रहने वाले राजद ज़िला इकाई के राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण चौधरी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। हादसा नगर थाना अंतर्गत पुरानी बस पड़ाव के समीप हुई है। यहां तेजी गति से आ रही बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे  बाइक सवार ने रोड क्रॉस कर रहे श्रवण चौधरी को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बड़ा बदलाव, बिहार के स्कूलों में 'Bihar AI Education' कार्यक्रम का शुभारंभ, 8वीं से 12वीं तक पढ़ेंगे छात्र!

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में ज़िला चिकित्सालय औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इस्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बनारस के लिए रेफर कर दिया गया। मगर,बनारस जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी।

- Advertisement -

बाद में शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए ज़िला चिकित्सालय औरंगाबाद लाया। घटना की सूचना पाकर औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ज़िला चिकित्सालय पहुंचे जहां पीड़ित परिजनों से मुलाकात की, तथा उन्हें ढाढस बंधाया तथा यथा संभव मदद की आश्वासन भी  दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha News: नीतीश कुमार समेत 5 नवनिर्वाचित सांसदों की शपथ की तारीख हुई फाइनल, जानिए सियासी मायने

बताया जाता है कि राजद नेता के तीन छोटे-छोटे बच्चें हैं। इसमें दो पुत्री व एक पुत्र है। उनकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया हैं।  राजद नेता की मौत के बाद सदमे में जिले का राजनीतिक घराना भी है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है। इस आकस्मिक सदमे से पूरे परिवार को गहरा चोट दिया है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महंगे गैजेट इंश्योरेंस: क्या आपके प्रीमियम फोन के लिए यह ज़रूरी है?

Gadget Insurance: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा...

IPL 2026: रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव की मस्ती, क्या बिगाड़ेगी मुंबई का खेल?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज...

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो को मिला नया नाम, फैन्स में जबरदस्त उत्साह

Sanju Samson: टी20 विश्व कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों...

भारत की सबसे भरोसेमंद Fuel Efficient SUVs: जानें पूरी लिस्ट

Fuel Efficient SUVs: भारतीय बाजार में, जहां हर दिन नई गाड़ियां लॉन्च होती हैं,...