मई,12,2024
spot_img

लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर अस्पताल पहुंचे विधायक जी, कहा-“जरा भी इधर-उधर हुआ कि बिना देर किए ठोंक देंगे…हाथ म लै के नै चलबै त भीतरी म लै के चलबै”

spot_img
spot_img
spot_img

सुर्खियों में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल का फिर एक और कारनामा है। जदयू विधायक गोपाल मंडल हाथ में लाइसेंसी हथियार लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए।

जी हां, जदयू विधायक गोपाल मंडल अपनी पोती का सिटी स्कैन करवाने के लिए अपस्ताल में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उनके हाथों में रिवाल्वर भी थी। रिवाल्वर को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने अपने रौब अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि हाथ में रिवाल्वर नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे। विधायक का कहना था कि पहले उनके पीछे चोर-बदमाश लगे हुए थे कि जान ले लें। अब जब से एमपी बनने की तैयारी में हैं, राजनीतिज्ञ लोग लगे हुए हैं।

इसलिए हाथ में रिवाल्वर रखते हैं, जरा भी इधर-उधर हुआ कि बिना देर किए ठोंक देंगे। साथ ही उन्होंने दावा भी ठोक दिया की हमारी आबादी जयादा है तो हम ही एमपी बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यही स्टाइल है, हमारे लोग, हमारे वोटर हमारे हुरमुठ अदा के दीवाने हैं। हम भी उनके लिए दिन-रात कभी भी, कहीं भी किसी से टकराने के लिए तैयार रहते हैं। पढ़िए पूरी खबर

गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल मंगलवार की शाम हाथ में रिवाल्वर लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंच गए। दरअसल वो अपनी पोती अवनि का सिटी स्कैन करवाने के लिए गए हुए थे। उनके हाथ में रिवाल्वर देख अस्पताल के कर्मचारी और अन्य मरीज सकते में आ गए।

पूछने पर विधायक ने लोकल भाषा में कहा कि हाथ म लै के नै चलबै त भीतरी म लै के चलबै। इसका मतलब था कि हाथ में रिवाल्वर नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे। उनका ये वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अस्पताल में उनकी पोती का इलाज चल रहा था, जिसका हाल जानने वो वहां कार्यकर्ता और अंगरक्षक के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हाथ में हथियार ले रखा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान हाथ में हथियार देख लोग भी सकते में आ गए। वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया।

गोपाल मंडल ने इस तरह का कारनामा पहली बार नहीं किया है। गोपाल मंडल ने मुख्यालय डीएसपी को गंगा में फेंक देने की धमकी दे चुके हैं।

तेजस ट्रेन में अर्धनग्न होकर टहलते नजर आए थे। कई दफा बार बालाओं के साथ अश्लील गानों पर कुर्त्ता उठाकर नृत्य करते नजर आये हैं तो वहीं कई बार अपने ही सरकार के खिलाफ अजीबोगरीब बयान देकर सीएम नीतीश को असहज महसूस कराया है। अब अस्पताल में इस तरह हथियार लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें छेड़ने की कौन हिम्मत करे भला।

वहीं, इस मामले पर जवाब देते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि उनके राजनीतिक दुश्मन हैं और इसलिए उन्होंने हथियार रखा है। उनके पास उसका लाइसेंस भी है। साथ में लेकर इसलिए चलते हैं कि जिससे उनकी जान की रक्षा हो सके। कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है। वो इसी तरह चलते हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Beniabad News | सुस्ता टोंक में बुजुर्ग पर "मक्के की खूनी पत्थर" Murder

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें