back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

आम लेकर जा रहे पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या, मर्डर की गुत्थी में कई पेंच, लूट के सबूत नहीं, फिर उठे मर्डर पर सवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने नेशनल हाइवे पर एक पिकअप चालक वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित खिलवट निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की अहले सुबह तीन बजे फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती और बगराहा डीह के बीच एन एच 28 की है।

- Advertisement -

चालक भागलपुर से आम लेकर वैशाली जा रहा था तभी बीच रास्ते में बेगूसराय में उसकी हत्या कर दी है। हालांकि मृतक के पास से दस हजार नकद और उसका मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है, जिससे लूटपाट की दौरान हत्या की बात से पुलिस और परिजन इनकार कर रहे हैं।

- Advertisement -

प्रथम दृष्टया लूटपाट के दौरान विरोध करने पर चालक की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है लेकिन चालक की जेब से 10 हजार से अधिक राशि और मोबाइल सुरक्षित मिला है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मेरी मां राबड़ी 'लड़की' नहीं वो... Nitish Kumar पर लालू परिवार आग बबूला... बात निकली है तो, दूर तलक... 'मानसिक कुंठा'... डिमेंशिया से दुष्कर्म और प्रोत्साहन तक....

वहीं, वारदात की सूचना पर फुलवरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है।

घटना राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)- 28 पर फुलवड़िया थाना क्षेत्र स्थित बगराहा डीह के समीप की है। बताया जा रहा है कि अमरजीत कुमार पिकअप चला कर परिवार का जीवन यापन करते थे।

परिजनों की माने तो उसका गांव में भी किसी से कोई विवाद नहीं था, इस वजह से हत्या किस वजह से और किसने की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक चालक की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी स्व. राजकुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह भागलपुर के तिरुपति से आम लेकर हाजीपुर जा रहे थे। तभी फुलवरिया थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर रात के करीब 3 बजे बदमाशों ने चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में मौसम का यू-टर्न, 15 फरवरी से लीजिए बारिश का मजा, IMD की अलर्ट

अहले सुबह भागलपुर के पीरपैंती से आम लेकर हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे पिपरा से आगे बढ़ते ही बगराहा डीह के आसपास अपराधियों ने रोककर लूटपाट की कोशिश की।

जिसका विरोध करने पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिसमें छाती एवं कंधे के नीचे दो गोली लगने से अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Tej Pratap Yadav Controversy: मेडिकल रिपोर्ट में 'पति के नाम' का खुलासा, क्या इसी वजह से RJD से दूर हुए तेज प्रताप?

अमरजीत दो भाइयों में छोटे हैं। वे पत्नी समेत दो बेटे और दो बेटी के भरणपोषण के लिए संघर्षरत थे। शुरुआत से ही उन्होंने मेहनत मजदूरी कर पिकअप खरीदा कर और अपनी आजीविका चला रहे थे।

पुलिस को अमरजीत सीने के एक्सरे में दोनों तरफ एक-एक पीलेट मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची फुलवड़िया थाना की पुलिस ने परिजन को सूचना दी। गुरुवार की सुबह पहुंचे परिजन को शव पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया है। हत्या की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस विभिन्न तरीके से मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें