
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। समाहरणालय एवं न्यायालय के सामने दो चक्का वाहन एवं चार चक्का वाहन लगाने वालों की अब खैर नहीं। ऐसा करने पर उन्हें भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
डीएम के निर्देश के आलोक में सोमवार को डीएसपी यातायात बिरजू पासवान के नेतृत्व में वहां खड़ी वाहनों को हटाया गया। दर्जनों की संख्या में आएं पुलिस बल ने कई मोटरसाइकिल को जब्त कर कानूनी कार्रवाई के साथ दंड वसूला गया। यह बुलडोजर डीएम दरभंगा राजीव रोशन के निर्देश पर चलाया गया।
डीएम राजीव रोशन ने वाहन स्टेंड को धरना स्थल के पास ले जाने का आदेश दिया है।अब न्यायालय या समाहरणालय आने वाले लोग गाड़ी धरना स्थित स्टेंड पर गाड़ी खड़ी कर कार्यालय के काम से आने वाले लोग यहां आयेंगे।
सूत्रों का कहना है कि डीएम ने दो दिनों के भीतर धरना स्थल के बगल में स्टेंड बनाने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियन्ता को दिया है। बता दे कि भारी संख्या में फोर्स पहुंचने के बाद अचानक अफरा तफरी हो गई । कई लोग अपनी मोटरसाइकिल को लेकर भागने लगे तो कई लोंगों को पता भी नहीं था कि पुलिस की ओर से अचानक यह कार्रवाई होगी।
समाहरणालय के सामने सड़क किनारे कई महीनों से वहां आने वाले लोग सड़क के दोनों किनारे मोटरसाइकिल लगा दिया करते थे। लेकिन कई दर्जन पुलिस फोर्स वहां आ धमके और वहां लगी वाहनों को क्रेन से गाड़ी पर लादकर थाने व पुलिस लाइन लाया गया जहां वाहन मालिकों को दंडात्मक कारवाई झेलनी पड़ी।
यातायात डीएसपी बिरजू पासवान ने कहा कि यहां लोंगों ने अवैध रूप से पार्किंग स्थल बना दिया था एवं जहां तहां लोग गाड़ी लगा देते थे इस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई।उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर यह कारवाई हुई है।फिलहाल उसे नौ पार्किंग जोन घोषित करते हुये आधा दर्जन से ज्यादा सिपाही को प्रतिनियुक्ति किया गया है ताकि कोई वहां वाहन नहीं लगा सके।


You must be logged in to post a comment.