back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

फिर राजद कार्यकर्ता मुनाजिर “जुम्मन” की हत्या, रात 2 बजे बाइक सवार अपराधी पहुंचे, घर से बाहर बुलाया और दाग दी ताड़तोड़ गोली, हत्या से सनसनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का खौफ लगातार जारी है। टारगेट पर सत्ताधारी दल राजद के एक नेता हैं। जिनकी लगातार एक सप्ताह के भीतर दो नेताओं की हत्या कर दी है गई।

- Advertisement -

पहली घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया था जब जब राजद नेता नींद में थे। वो अपने घर से बाहर दलान में सोये हुए थे। तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मारी जी उनके सिर में लगी।

- Advertisement -

मृतक की पहचान जिले के मसुदनपुर गांव निवासी दिवंगत जगदीश चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध चौधरी के रूप में की गयी थी। घटना बलिया थाना क्षेत्र की भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नौ के मसुदनपुर गांव की थी। इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम और गांव में सनसनी फैल गई थी। अब ताजा वारदात बरौनी थाना क्षेत्र के नीगा बलुवाड़ा गांव की है। 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कांग्रेस के दिग्गजों पर Himanta Biswa Sarma का 500 करोड़ का मानहानि केस, जमीन विवाद में घिरा असम

बीते रात अपराधियों ने एक राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के नीगा बलुवाड़ा गांव की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मो. मोनाजिर उर्फ जुम्मन के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है मोनाजिर अपने घर में सोया हुआ था। वहीं रात करीब दो बजे मोटरसाइकिल से आए दो लोगों ने उसे बाहर बुलाया और ताबड़तोड़ गोली मार दी। घटना की आवाज सुनकर दौड़े परिजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मृतक के परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है। लेकिन चर्चा है कि मृतक की पुत्री का गांव के ही किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध किए जाने पर हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस और कार की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि मो. मोनाजिर उर्फ जुम्मन ने 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा था। लेकिन उसमें पराजित हो जाने के बाद दूसरे प्रदेश में जाकर काम करने लगा।

कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था, इसके बाद रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Judicial Service Exam पास कर बनीं जज, दृष्टिहीन थान्या नाथन की प्रेरणादायक कहानी

Judicial Service Exam: जिंदगी में सफलता केवल साधनों से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों से...

मासिक कमाई का सुनहरा अवसर: Post Office Investment Plan से हर महीने पाएं 9000 रुपये

Post Office Investment Plan: भारतीय निवेशक हमेशा ऐसे सुरक्षित और स्थिर विकल्पों की तलाश...

भारत में आ रही है नई Hyundai Electric Car: क्या टाटा पंच ईवी की बादशाहत खतरे में?

Hyundai Electric Car: भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अब एक...

Salman Khan News: सलमान खान का वो इंटरव्यू, जिसने ‘तेरे नाम’ की कामयाबी का सारा क्रेडिट खुद से दूर कर दिया!

Salman Khan News: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' ने जब 2003 में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें