back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

शोले में बसंती के लिए बीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया…यहां प्रेमिका से शादी की जिद में कुएं में कूद गया प्रेमी…फिर जो हुआ…पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

शोले में बसंती को पाने के लिए बीरू चढ़ गया था पानी टंकी पर और करने लगा था सुसाइड…यहां प्रेमिका से शादी की जिद में प्रेमी पिटाई खाने के बाद कुंए में कूद गया और कहा अगर तीन मिनट के भीतर मेरी शादी नहीं करवाई तो कर लूंगा सुसाइड….मामला छपरा का है। जहां, प्रेमिका को पाने की जिद में एक प्रेमी कुएं में कूद गया। और फिर वही हुआ जो शोले में बसंती की मौसी ने किया था…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Recruitment Scam: बिहार पुलिस भर्ती घोटाला सिपाही परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, कई जिलों के 7 जालसाज गिरफ्तार

प्रेमी नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा का रहने वाला मुन्ना राज के यह कहने पर कि तीन मिनट में शादी नहीं करवाई तो वह कुएं में सुसाइड कर लेगा पर ग्रामीण और लड़की यानी प्रेमिका के परिजन इतने डर गए कि सिर्फ बात ही मानी शहनाई भी बजवा दी और फिर हो गई प्रेमी-प्रेमिका की शादी। मामला मोतीराजपुर का है, जहां मुन्ना राज और मोतीराजपुर की सोनी कुमारी के बीच शादी की शहनाई बज गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात मुन्ना सोनी से मिलने के लिए उसके घर आ घमका। सोनी के परिजन पहले से ही इस शादी के विरोध में थे। जैसे ही मुन्ना वहां पहुंचा परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मुन्ना किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से भागकर शादी की जिद पर अड़ गया और सीधे कुएं में छलांग लगा दी। बाद में उसे समझाकर बाहर निकालते हुए परिजनों ने उसकी शादी करवा दी। मगर शादी में मुन्ना के परिजन शामिल नहीं हुए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JPSC Civil Services Exam: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, उम्र सीमा में 4 साल की छूट

JPSC Civil Services Exam: झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों...

Royal Enfield 350: अब सिर्फ स्टाइल नहीं, रोजमर्रा की जरूरत भी!

Royal Enfield 350: भारतीय युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड बाइक्स का क्रेज किसी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें