back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

वो 4 थे, लूटने पहुंच गए, अंदर भी घुसे, फायरिंग भी करते रहे…मगर लुटने से बच गई Punjab National Bank

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सासाराम से बड़ी खबर है जहां चार अपराधी बैंक के अंदर घुस गए। फायरिंग भी करते रहे मगर पंजाब नेशनल बैंक को लूट ना पाए। मामला बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज नटवर में रोड पर खैरा भूधर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। यहां लूट की नीयत से चार लुटेरे बैंक के अंदर घुस गए। मगर, लूट की वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि: महाशिवरात्रि के रंग में रंगे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, 30 साल पुरानी परंपरा निभाते बने गाड़ीवान

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने दिन दहाड़ पंजाब नेशनल बैंक में घुसकर लूट की बड़ी योजना में जुट गए। मगर,बैंक में मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। अपराधियों के अंदर पहुंचते ही बैंक कर्मचारी भी सतर्कता के साथ दिमाग का इस्तेमाल किया और धीरे से अलार्म बजा दिया। अलार्म के बाद ग्राहकों में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान लुटेरे हवा में फायरिंग करते हुए बैंक से भाग निकले।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार अपराधी दो बाइकों से वहां पहुंचे थे। इसमें से दो अपराधियों ने बैंक के मेन गेट को बंद कर दिया। लोगों को अंदर से बाहर नहीं निकालने लगे। वहीं दो अन्य अपराधी कैश काउंटर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे कि ग्राहकों और बैंक कर्मियों ने इनके मंसूबे को नाकाम कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET Student Death: पटना में शंभू हॉस्टल की छात्रा मौत में CBI की Big UpDate कैंची, कलम, कॉपी, किताब, बैग, कपड़े और भाई की मोबाइल ले गई साथ ... पढ़िए अलग-अलग कमरों में क्या हुआ!

वैसे एक अपराधी काउंटर पर कैश बॉक्स के करीब पहुंच गया था लेकिन अलार्म बजते ही वहां ग्राहकों की ऐसी भगदड़ शुरू हो गई कि ग्रामीण भी बैंक की ओर आने लगे। इतने में चारों तरफ से घिरता देख चारों वहां से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने जमकर फायरिंग की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस अब तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यूपी बोर्ड एग्जाम: कॉपियों में नोट रखने पर अब छात्र और शिक्षक दोनों पर होगी कार्रवाई

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 18 फरवरी से...

भूमि पेडनेकर ने महाशिवरात्रि पर की शिव आराधना, फैंस ने दिल खोलकर लुटाया प्यार!

Bhumi Pednekar News: बॉलीवुड की चकाचौंध से भरी दुनिया में अक्सर सितारे अपनी निजी...

T20 World Cup 2026: कोलंबो में आज होगा भारत-पाकिस्तान का महासंग्राम, रोमांच चरम पर!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला, भारत बनाम...

Darbhanga News: घनश्यामपुर CHC में पहुंचा प्रशासन, Hospital Inspection मिली खामियां तो अधिकारियों ने दी बड़ी चेतावनी

Hospital Inspection: प्रशासन की नींद जब टूटती है, तो स्वास्थ्य महकमे की कुर्सियां हिलने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें