spot_img

मोतिहारी के चोरों को हार पसंद है… ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर उड़ाए लाखों के जेवर…देखती रह गई पुलिस बेचारी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में चोरों के टारगेट पर ज्वेलरी दुकान हैं। लगता है यहां के चोरों को सोने की हार पसंद है। तभी लगातार यहां के जेवरात दुकानों पर चोरों का धावा बोलना नियति बन चुका है। अभी से करीब एक साल पूर्व आस्था ज्वेलरी में सेंधमारी कर चोरों ने 10 लाख के आभूषण चोरी कर तुरकौलिया थाना के बैरिया बाजार में सनसनी फैला दी थी।

- Advertisement -

आस्था ज्वेलर्स में चोरों ने दुकान के अंदर रखी तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया और मालिक प्रमोद प्रसाद के अनुसार, सेंधमारी कर पूरा दुकान खंगाल डाला। अब ताजा मामला फिर एकबार जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र का ही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यहां बीती रात तुरकौलिया छपवा रोड स्थित महनवा चौक पर मुनीलाल साह के स्वर्णाभूषण दुकान का शटर काट कर चोरों ने लगभग लाखों के सोने-चांदी के ज्वेलरी और नकदी उड़ा ले गए। पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Sand Scam News: बिहार बालू घोटाला: 'खननसॉफ्ट' पोर्टल हैक कर 350 करोड़ की लूट, अब बेनकाब होंगे दोषी! पढ़िए - कैसे हुआ 'खननसॉफ्ट' पोर्टल में सेंध?

इसकी जानकारी देते हुए दुकानदार मुनीलाल ने बताया कि अन्य दिनों की भांति वो दुकान बंद कर घर चले आये।इसी बीच रात में करीब दो बजे स्थानीय लोगो ने सूचना दिया कि आपके दुकान का शटर खुला हुआ है।जब वहां पहुंचा तो देखा कि पूरे दुकान का सामान तितर बितर पड़ा हुआ है,वही दुकान में रखे तिजोरी भी टूटा पड़ा है।

उन्होंने बताया कि तिजोरी में नगद 7 हजार रुपये के साथ 250 ग्राम सोने का जेवर और लगभग 5 किलो चांदी के जेवर रखे थे।जिसे चोरों ले गये। वही घटना की बाबत तुरकौलिया थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुटी है।विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar के गुरुजी तो गजबे निकले! पहले सरकारी नौकरी का दिया वादा फिर लुटे करोड़ों, अब… बड़ा खुलासा!

सीतामढ़ी नौकरी घोटाला: पटना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक संतोष बिहारी को गिरफ्तार किया है।#SitamarhiNews,#JobScam,#BiharPolice

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni