spot_img

इंडो-नेपाल के बिहार बोर्डर से फिर एक पोलैंड का नागरिक धराया, एक माह में तीसरा विदेशी है

spot_img
- Advertisement -

नेपाल इमिग्रेशन ने वीरगंज बॉर्डर से पोलैंड के नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह एक माह से अधिक समय में दूसरा मौका है जब यहां से विदेशी नागरिक को पकड़ा गया है। इससे पहले भी करीब एक माह पूर्व भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल के बीरगंज में दो अर्जेंटीना के नागरिक गिरफ्तार किए गए थे।

- Advertisement -

दोनों को बीरगंज में नेपाल इमिग्रेशन विभाग की टीम ने पकड़ा था। इनमें एक महिला मेलानी डिसेरी डिफाजिओ और एक पुरुष पब्लो गवास्तो थे। दोनों बिना वैध कागज नेपाल से रक्सौल के रास्ते भारत में प्रेवश कर रहे थे। तभी दोनों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद स्थानीय अधिकारियों ने काठमांडू स्थित हेड क्वार्टर को सौंप दिया था। अब पढ़िए आज ताजा क्या है

- Advertisement -

नेपाल इमिग्रेशन ने एक विदेशी नागरिक को वीरगंज बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है। वीरगंज के रास्ते भारत के रक्सौल में प्रवेश करने के दौरान पकड़ा गया विदेशी नागरिक पोलैंड निवासी मिचल जेर्जी फिगुकर्षि है।जिसके पास नेपाल और भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा नही था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhojpur Agniveer News: हृदय विदारक: वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, भोजपुर के अग्निवीर दानिश शहीद

नेपाल इमिग्रेशन के वीरगंज शाखा के प्रमुख राज कुशवाहा ने रविवार देर रात इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि पासपोर्ट संख्या ई 55350625 धारक फिगुकर्षि पिछले 8 अक्टूबर को भारत के वनवासा बार्डर से आउट स्टाम्प लगा कर बिना वैध वीजा के नेपाल में प्रवेश किया था

गत 14 दिनों से नेपाल के विभिन्न स्थान में रहने के बाद वीरगंज पहुंचा, जहां से रक्सौल जाने के क्रम में उसे पकड़ लिया गया।साथ ही उसके पास से बाइक संख्या एचपी 34 डी 2315 को भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई के लिए उसे नेपाल इमिग्रेशन के काठमांडू हेडक्वार्टर भेजा जा रहा है।

वहीं, इससे पहले महिला मेलानी डिसेरी डिफाजिओ और पुरुष पब्लो गवास्तो करीब 86 दिनों तक नेपाल घूमते रहे थे। इसके बाद उन्हें पकड़ा गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar के गुरुजी तो गजबे निकले! पहले सरकारी नौकरी का दिया वादा फिर लुटे करोड़ों, अब… बड़ा खुलासा!

सीतामढ़ी नौकरी घोटाला: पटना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक संतोष बिहारी को गिरफ्तार किया है।#SitamarhiNews,#JobScam,#BiharPolice

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni